क्या आप भी सोशल मीडिया पर सब कुछ शेयर करते हैं? इन 9 जानकारियों को पब्लिक करना पड़ सकता है महंगा
-1771401811332.webp)
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। सुबह की चाय हो या रात के खाने का समय, हम सब कुछ सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी पोस्ट आपको साइबर अपराधियों को मौका दे सकती है? ऐसे में सोशल मीडिया पर प्राइवेसी बनाए रखना केवल एक ऑप्शन नहीं, बल्कि आपकी पर्सनल सुरक्षा के लिए जरूरी भी है। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि कन चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहिए और किन चीजों की नहीं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
भूलकर भी शेयर न करें ये चीजें
- अपनी रियल टाइम लोकेशन शेयर करना अपराधियों को यह मौका देता है कि आप अभी कहां हैं। इससे पीछा करने में आसानी होगी और हमले का खतरा भी बढ़ जाता है।
-1771415766105.jpg)
- आपके बोर्डिंग पास के बारकोड में आपकी व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट नंबर और वफादारी कार्यक्रम की डिटेल्स छिपी होती हैं, जिसका दुरुपयोग हो सकता है। ऐसे में बोर्डिंग पास को शेयर करते वक्त कोड छुपा दें।
- कभी भी डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी या ओटीपी का स्क्रीनशॉट न लगाएं। नई टेक्नोलॉजी के जरिए हैकर्स धुंधली तस्वीरों से भी जानकारी निकाल सकते हैं।
- अपने घर का पता या बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म वाली तस्वीरें साझा करने से आपके परिवार की सेफ्टी खतरे में पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें - सफर के दौरान क्या करें यदि आपका पासपोर्ट या जरूरी दस्तावेज खो जाएं? जानें पूरी प्रक्रिया
- पैन और आधार कार्ड की फोटो भी शेयर न करें। ये आपके वित्तीय जीवन की चाबी है। इनका नंबर या फोटो पब्लिक करने से आपकी पहचान की चोरी हो सकती है और आपके नाम पर फर्जी लोन भी लिए जा सकते हैं।
- नई कार, ज्वेलरी या महंगे गैजेट्स की नुमाइश भी सोशल मीडिया पर न करे।
-1771415799247.jpg)
- दूसरों की पर्सनल बातचीत को उनकी परमिशन के बिना पब्लिक करना न केवल गलत है, बल्कि अब नए कानूनों के चलते दंडनीय अपराध भी हो सकता है।
- आपकी जन्म तिथि का यूज अक्सर बैंक खातों और ईमेल को रिकवर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में अपराधी इसे आपकी पहचान को हैक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
- ऑफिस के कॉन्ट्रैक्ट्स, कोई सरकारी नोटिस या परीक्षाओं के प्रश्नपत्र शेयर करने पर भारी जुर्माना और जेल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - FASTag Scam Alert: फास्टैग अपडेट के बहाने आ रहे हैं फर्जी लिंक, जानें वेबसाइट और असली ऐप की पहचान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।