Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

Maha Kumbh 2025: नागा साधुओं से कैसे अलग है अघोरियों की पूजा?

नागा साधुओं और अघोरी बाबाओं के रहन-सहन से लेकर उनके खानपान तक में बहुत बड़ा अंतर होता है। विशेष तौर पर इन दोनों की पूजा पद्धति भी बहुत भिन्न है।
Updated:- 2025-01-22, 16:09 IST
difference between puja of naga sadhu and aghori

महाकुंभ में संतों और साध्वियों से लेकर नागा साधुओं एवं अघोरियों तक के दर्शन होते हैं। जिन संतों या साध्वियों ने भगवा वस्त्र धारण किया हुआ है उन्हें पहचान पाना संभव है लेकिन नागाओं और अघोरियों के बीच के अंतर को बहुत कम ही लोग जानते हैं। नागा साधुओं और अघोरी बाबाओं के रहन-सहन से लेकर उनके खानपान तक में बहुत बड़ा अंतर होता है। विशेष तौर पर इन दोनों की पूजा पद्धति भी बहुत भिन्न है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर नागा साधुओं से कैसे अलग है अघोरियों की पूजा।

कैसे करते हैं नागा साधु पूजा? (Kaise Karte Hain Naga Sadhu Puja?)

aghori or naga sadhu ki puja vidhi kaise alag alag hai

नागा साधु भगवान शिव के उपासक होते हैं। नागा साधु भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें जल और बेलपत्र के अलावा भस्म अर्पित करते हैं।

नागा साधुओं में यह माना गया है की शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने के बाद ही वह उस भस्म को अपने शरीर पर लगाते हैं ताकि शिव ऊर्जा का संचार हो।

यह भी पढ़ें: इन 5 धार्मिक तरीकों से खुद को करें महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए तैयार

नागा साधुओं की पूजा का प्रमुख भाग होता है उनका हठ योग और उनकी कठिन तपस्या। नागा साधु हिमालय में गुप्त रूप से एकांत वास करते हैं।

नागा साधुओं की पूजा पद्धति कहती है की शिव में लीन होकर शरीर का त्याग करते हुए शिव में ही विलीन हो जाना। ये सांसारिकता से दूर होते हैं।

कैसे करते हैं अघोरी पूजा? (Kaise Karte Hain Aghori Baba Puja?)

aghori or naga sadhu ki puja kaise alag alag hai

अघोरी भी भगवान शिव की पूजा करते हैं, लेकिन इनकी सम्पूर्ण पूजा तांत्रिक विद्या पर आधारित होती है। अघोरी मान काली की भी पूजा करते हैं।

अघोरी की पूजा तीन चरणों पर आधारित होती है: शव साधना, शिव साधना और शमशान साधना। यह तीनों ही साधना बहुत घातक मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में महिला नागा साधु कर सकती हैं गंगा स्नान?

शव साधना के दौरान अघोरी शव की पूजा करते हैं और उसी शव के मांस को मदिरा के साथ भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित करते हैं।

वहीं, शिव साधना में अघोरी एक टांग पर शव पर खड़े होकर शिव जी का ध्यान करते हैं। शमशान साधना में शमशान में अघोरी तांत्रिक हवन करते हैं।

aghori kiski karte hain puja

आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अघोरियों की पूजा नागा साधुओं से कैसे अलग होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।