घर में और उसके आस-पास रखी हर एक चीज के लिए वास्तु के नियमों का पालन जरूरी माना जाता है। ऐसे ही घर के एक्वेरियम के लिए भी वास्तु से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
आपमें से ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा होगा कि घर में एक्वेरियम या फिश टैंक रखने से सुख समृद्धि आती है, लेकिन शायद ही आप ये जानते होंगे कि मछलियों की कितनी संख्या घर के लिए सबसे ज्यादा शुभ होती है और कौन से प्रकार की मछलियां घर में खुशहाली को आकर्षित करती हैं।
हमने इस बात का पता लगाने के लिए Sheetal Shaparia, Life Coach, Vastu Expert and Astrologer से बात की उन्होंने इससे जुड़े कुछ विशेष नियमों के बारे में जानकारी दी, जो आपको भी जान लेना चाहिए।
वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मछलियां धन और वित्तीय लाभ को आकर्षित करती हैं। मछलियां सकारात्मकता और जीवंतता का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम में घूमने वाली मछलियां घर में सकारात्मक वाइब्स फैलाती हैं।
फिश एक्वेरियम (एक्वेरियम कैसे करें साफ़) को सद्भाव और सफलता की कुंजी माना जाता है। फिश टैंक घर में एक शांत वातावरण बनाते हैं और तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। यूं कहा जाए कि एक्वेरियम में मछलियों को देखना एक मानसिक चिकित्सा के समान होता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में वास्तु के अनुसार किस तरह की मछलियां रखना शुभ है
वास्तु के अनुसार ऊर्जा के सकारात्मक प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने फिश टैंक या एक्वेरियम में 9 मछलियां रखनी चाहिए। लेकिन साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि आपको एक ऐसा टैंक रखना चाहिए जिसमें मछलियों को तैरने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। कभी भी क्षमता के कम जगह वाला एक्वेरियम घर में न रखें।
यदि आपके घर में बड़ा टैंक रखने की जगह नहीं है तो आप 5 मछलियां भी रख सकती हैं। अगर आप फिश टैंक रख रही हैं तो एक मछली भी रख सकती हैं। दरअसल टैंक में मछलियों की विषम संख्या ही घर की समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं, लेकिन 3 मछलियां रखना शुभ नहीं होता है।
यदि आप घर में एक्वेरियम रखती हैं तो आपको इसकी सही दिशा का चुनाव करना चाहिए। एक बड़े फिश एक्वेरियम के लिए पश्चिम दिशा सबसे अच्छी है और छोटे फिश एक्वेरियम के लिए पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
एक्वेरियम आपको कभी भी बेडरूम में या किचन में नहीं रखना चाहिए। इन स्थानों पर रखा गया एक्वेरियम आपके लिए शुभ नहीं माना जाता है। घर के झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए आप एक्वेरियम को मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही बाईं तरफ रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें
यदि आप घर में मछलियां रख रही हैं तो आपको मुख्य रूप से गोल्ड फिश, फ्लावर हॉर्न, एंजिल फिश, ड्रैगन फिश रखनी चाहिए। ये सभी मछलियां घर के लिए शुभ मानी जाती हैं। इनमें से गोल्ड फिश को सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है और यदि आप संख्या की बात करें तो 8 गोल्ड फिश के साथ आप 1 काली मछली रख सकती हैं। ये मछलियां घर में शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ निश्चित रंगों की मछली रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। घर में सफेद या सुनहरे रंग की मछली सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसी मछलियां समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं।
गहरे रंगों जैसे नीला, काला या ग्रे मछलियों का रंग घर की नकारत्मक ऊर्जा को अवशोषित करके शुभता का संकेत देता है। लाल रंग की मछलियां घर में सौभाग्य को बढ़ावा देती हैं।
वास्तु के अनुसार यदि आप यहां बताई गई संख्या के अनुसार एक निश्चित दिशा में एक्वेरियम और मछलियां रखती हैं तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com, unsplash.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।