Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

बिना घिसे भी साफ हो सकता है महीनों से गंदा पड़ा फ्लश टैंक, बस डालें यह एक पाउडर

कई बार ऐसा होता है कि टॉयलेट पॉट तो बहुत अच्छे से साफ कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी फ्लश टैंक गंदा होने के कारण उसमें पीली लकीरें बनती जाती हैं। पर फ्लश टैंक को साफ करने का आसान तरीका क्या होगा? 
Updated:- 2024-02-19, 13:00 IST
image

क्या आपने कभी सोचा है कि टॉयलेट सीट की डीप क्लीनिंग करने के बाद भी आपके पॉट में हमेशा पीली लाइन्स क्यों बन जाती हैं? या फिर टॉयलेट सीट से बदबू क्यों आती है? अधिकतर लोगों को लगता है कि टॉयलेट की क्लीनिंग सिर्फ पॉट की क्लीनिंग तक ही सीमित रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है। फ्लश टैंक को अगर कई महीनों तक साफ ना किया जाए, तो उसके अंदर मौजूद पानी खराब होने लगता है और उसमें जंग लगने लगती है। इसके कारण फ्लश टैंक से रिसने वाला पानी पॉट में पीलापन छोड़ जाता है। 

टॉयलेट टैंक में जितनी गंदगी होती है उसके कारण उसके अंदर मौजूद पुर्जे भी खराब होने लगते हैं। ऐसे में साल में कम से कम दो बार तो आपको फ्लश टैंक की बहुत अच्छे से सफाई करनी चाहिए। 

अब अगर आप अपना फ्लश टैंक खोलें, तो पाएंगी कि यह बहुत काला या भूरा हो रहा है। जैसे सालों से गंदा पानी इसमें जमा है। ऐसे में इसे घिसकर साफ करने का मन भी नहीं करता। आप इसकी जगह कुछ हैक्स ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये में चमक जाएगा बाथरूम, जानें सबसे आसान क्लीनिंग हैक्स

फ्लश टैंक को बिना घिसे साफ करने की ट्रिक

अगर आपने साल भर से फ्लश टैंक साफ नहीं किया है और उसे खोलते ही जंग और बदबू से आपका सामना हुआ है, तो सिट्रिक एसिड पाउडर आपके लिए ऐसे मामले में सबसे अच्छा साबित हो सकता है। आपको करना यह है कि फ्लश टैंक का सारा पानी निकालकर उससे पानी की सप्लाई बंद कर दें। 

flush tank cleaning and hacks

इसके बाद आप फ्लश टैंक में गुनगुना पानी डालें और उसके साथ दो चम्मच सिट्रिक एसिड डाल दें। 

अब इस मिक्सचर को आप 1 घंटे तक फ्लश टैंक में रहने दें। इसके बाद आप पानी को फ्लश कर दें। आप पाएंगी कि टॉयलेट टैंक काफी हद तक साफ हो गया है। अगर आपको अभी भी अपने मन के हिसाब से सफाई नहीं मिली है, तो आप इसे एक बार और इसी तरीके से साफ कर सकती हैं। 

अगर फिर भी और साफ चाहिए, तो इस स्टेज पर आप इसे स्क्रबर से थोड़ा सा रगड़ सकती हैं। पर आपको इससे कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। सिट्रिक एसिड के कारण आपके फ्लश टैंक से आ रही बदबू भी खत्म हो जाएगी। 

फ्लश टैंक को साफ करने के अन्य तरीके

अगर आपका फ्लश टैंक रेगुलरली साफ होता है और बिना खर्च किए आप उसे जल्दी क्लीन करना चाहती हैं, तो ये तरीके अपनाएं।

cleaning and issues with flush tank

सफेद सिरके से साफ करें फ्लश टैंक

अगर आपका फ्लश टैंक बहुत गंदा नहीं है, तो कैल्शियम डिपॉजिट को साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है।  

आप बस फ्लश टैंक में गुनगुने पानी के साथ दो कप सफेद सिरका डाल दें। इसके 1 घंटे बाद इसे फ्लश कर दें।  

टॉयलेट क्लीनर से करें फ्लश टैंक की सफाई 

आपकी मदद टॉयलेट क्लीनर से भी हो सकती है। आप करें यह कि फ्लश टैंक को खाली करके थोड़े से गुनगुने पानी में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर इसमें डालें। इसके ऊपर से गुनगुने पानी में शैम्पू मिलाकर इसमें डालें। इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद आप सफाई करें। ऐसे में जिद्दी जंग के दाग तो नहीं जाएंगे, लेकिन काफी हद तक कालापन और टॉयलेट से आ रही बदबू से छुटकारा मिलेगा।  

इसे जरूर पढ़ें- 10 रुपये से भी कम में चमक सकते हैं बाथरूम के टाइल्स और पॉट, जानें कैसे 

फ्लश टैंक की सफाई करते समय यह चीज बिल्कुल ना डालें 

फ्लश टैंक के अंदर अलग-अलग पुर्जे लगे होते हैं जिससे आपका टैंक आसानी से काम करता है। ऐसे में आप कभी इसके अंदर एसिड ना डालें। एसिड इसके अंदर मौजूद रबर की चीजों को जला देगा और फ्लश टैंक साफ होने की जगह काम करना ही बंद कर देगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।