herzindagi
how do i wash my winter clothes efficiently

सर्दियों में जल्दी कपड़े धोने का ये तरीका है नया, बार-बार नहीं होगी दिक्कत

वूलन कपड़ों को धोना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। आप रोजाना मोटे कपड़ों को धो भी नहीं सकते हैं, इसलिए चलिए आज आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स बताएं जो सर्दियों के कपड़े धोने को आसान बनाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 17:14 IST

ठंड के मौसम का मतलब है कि कपड़े धोने के लिए आपके पास दो या तीन नहीं बल्कि मोटे कपड़ों के ढेर लग जाते हैं। स्वेटर, स्कार्फ और ऊनी कपड़ों को नए जैसा बनाए रखने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। यदि आप इन कपड़ों को रोजाना नहीं धोते, तो फिर उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है।

ऊनी कपड़े सूती या सिंथेटिक कपड़ों की तरह नहीं है, यह बहुत नाजुक प्राकृतिक फाइबर से बने होते हैं। इन्हें गलत तरीके से धोने से फाइबर खराब हो सकता है और इनका शेप पूरी तरह से बदल जाता है। कपड़ों को धोते वक्त सबसे बड़ी गलती जो हम करते हैं वो यह कि उन्हें गर्म पानी में भिगो देते हैं। बस एक यही गलती हमें नहीं करनी है। आज इसलिए हम आपके साथ ऐसे टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप गर्म कपड़ों की सही देखभाल कर सकते हैं। 

ऊनी कपड़ों को हल्के डिटर्जेंट से ही धोएं-

light detergent to wash woolen clothes

मां का बुना हुआ स्वेटर और स्कार्फ खराब न हो, इसलिए उसे धोने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप आप उसे ठंडे पानी से धोएं। कुछ अलग किस्म के फैब्रिक्स जैसे पश्मीना, कश्मीरी और अंगोरा को हल्के डिटर्जेंट से धोना अच्छा रहता है। इन्हें बहुत ज्यादा रगड़ा भी नहीं जा सकता है। 

क्या करें-

  • आधी बाल्टी में पानी डालकर उनमें इन ऊनी कपड़ों को 10 मिनट के लिए भिगो दें। 
  • इसके बाद, हल्के डिटर्जेंट को दाग वाली जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • ध्यान रखें कि ऊनी कपड़ों को उल्टा करके भिगोने के लिए डालना बेहतर होता है, इससे साबुन उनके रेशों को बहुत ज्यादा डैमेज नहीं करता। 
  • कपड़े को ठंडे पानी में दो बार धोएं, जब तक कि साबुन निकल न जाए।
  • कपड़े को निचोड़कर न सुखाएं, क्योंकि इससे ऊन के रेशे खराब हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों के कपड़े न हों खराब इसके लिए जान लें ये लाजवाब लॉन्ड्री टिप्स

ऊन पर लगे दाग तुरंत साफ करें-

सफेद स्वेटर में हल्दी का छोटा-सा दाग लगा हो या फिर बच्चों ने कुछ गिरा दिया हो, ऊनी कपड़ों को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उनके दाग तुरंत हटाए जाएं। ऊन पर लगे दाग एक बार जम जाने के बाद उन्हें हटाना बहुत कठिन होता है। 

क्या करें-

  • जिस भी कपड़े पर दाग लगा हो, पहले उस पर डिटर्जेंट का पेस्ट लगाकर उसे हाथों से धीरे से रगड़ें।
  • इसके बाद ठंडे पानी में उन्हें 2-3 बार धो लें। आपके कपड़े उल्टी तरफ से भिगोए होने चाहिए। 
  • एक बार धोने के बाद, कपड़ों को तेज धूप में सॉफ्ट और ड्राई टॉवल पर रखकर एयर ड्राई होने दें। दाग लगे कपड़ों को रोजाना तेज धूप पर रखने से दाग काफी हल्के हो जाते हैं। 

यह विडियो भी देखें

फंगस और नमी से बचाएं

how to store woolen clothes

ऊनी कपड़ों में फंगस भी बहुत जल्दी लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप उन्हें गीला ही छोड़ देते हैं। ऊनी कपड़ों पर कीट का हमला बहुत जल्दी होता है। इसके लिए यह सुनिश्चित करें कि आपके सर्दियों के कपड़े कीटाणुओं के जमने का अड्डा न बनें। अपने ऊनी कपड़ों को 2-3 हफ्तों में धूप में जरूर सुखाएं।

क्या करें-

  • सुनिश्चित करें कि आपके कपड़े पूरी तरह से सूखे और नमी से मुक्त हों, ताकि फफूंदी न बन सके।
  • ऊनी कपड़ों को अलमारी में रखते हुए हमेशा किसी पेपर से ढककर रखें। उनमें हवा नहीं लगनी चाहिए, इसके कारण भी उनमें नमी बन सकती है।
  • जिस भी शेल्फ या अलमारी में आप ऊनी कपड़े रख रहे हैं, उसमें मोथबॉल रखें। इससे कपड़ों में फंगस और कीड़े नहीं लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में इन हैक्स की मदद से धोएं ऊनी कपड़े, नहीं होंगे खराब

जैकेट्स की करें बहुत ज्यादा देखभाल

ऊनी कपड़ों के साथ ही जैकेट्स की देखभाल करनी भी जरूरी है। जैकेट्स और गैर-ऊनी कपड़ों को भी धोने और सुखाने का तरीका अलग होता है। अगर इनकी सही देखभाल न की जाए, तो ऐसे कपड़े जल्दी खराब हो सकते हैं।

क्या करें-

  • जैकेट से गंदगी को हटाने के लिए हाथ से धीरे-धीरे उन्हें रगड़कर साफ करें। अगर आप ऐसे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं, तो उन्हें फटने से बचाने के लिए  जिपर बंद कर दें।
  • अगर कोई ऐसा एरिया है, जहां पर दाग लगा है तो उसे हटाने के लिए पहले डिटर्जेंट लगाकर उसे कुछ देर रहने दें और फिर धीरे से रगड़कर साफ करें।
  • जैकेट को धोने के लिए सामान्य डिटर्जेंट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे कपड़े को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके लिए लाइट डिटर्जेंट का उपयोग करें।
  • ठंडे पानी का उपयोग करें और हैंड-वॉश करके कपड़ों को धोएं। जैकेट (फैशनेबल विंटर जैकेट्स) धोने के तुरंत रिंस साइकिल पर उसे चलाएं। इसे सुखाने के लिए,जैकेट को निचोड़े नहीं।

 

इन टिप्स की मदद से आप भी अपने ऊनी कपड़ों को जल्दी और बहुत आराम से धो सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।