किताबों में बिल्कुल नहीं लगेंगे दीमक, अगर होम लाइब्रेरी को इस तरह रखेंगी सुरक्षित

किताबों के शौकीन लोगों के घरों में कई सारी पुस्तक होते हैं। इसके अलावा, घर में अगर पढ़ने-लिखने वाले बच्चे हैं, तो भी किताब और नोटबुक की भरमार लगभग हर घर में मौजूद रहते हैं। ऐसे में कई लोग किताबों को सुरक्षित रखने के लिए घरों में बुक शेल्फ या छोटी सी लाइब्रेरी बनाते हैं, ताकि किताबों पर किटो या दीमकों का हमला ना हो। आपको तो पता ही होगा कि दीमक जिस भी चीज पर लग जाती है, उसे पूरी तरह नष्ट कर देती है, इसलिए पुस्तकों का बचाव करना जरूरी होता है। किताबों को सुरक्षित रखने और उन्हें दीमकों के प्रकोप से बचाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है। हम आपको घर की लाइब्रेरी को बचाने के लिए आसान तरीके बताने वाले हैं, जिसे फॉलो कर आप अपना काम आसान बना सकते हैं।
किताबों को साफ करके रखें
किताबों को नियमित रूप से साफ करें। इसके पृष्ठों को साफ करने के लिए आप एक साफ कपड़े का उपयोग कर सकते हैं। किताबों के कवर को क्लीन करने के लिए एक साफ कपड़े और साबुन के घोल का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें- Termites Treatment: दीवार पर लगी दीमक से छुटकारा पाने के लिए ये 5 आसान उपाय आजमाएं
होम लाइब्रेरी को हमेशा सूखा रखें
किताबों को सूखे स्थान पर रखना जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी होम लाइब्रेरी की शेल्फ सूखी हो। किताबों को नमी वाले स्थानों से दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से चेक करते रहें।
किताबों को व्यवस्थित रखें
होम लाइब्रेरी में किताबों को व्यवस्थित रखें। उन्हें वर्गीकृत करके और उन्हें अलग-अलग शेल्फों पर रखें। यही नहीं, दो किताबों के गैप का भी ध्यान रखें। इससे होगा ये कि अगर किसी एक किताब पर दीमक लगेगी तो यह दूसरे और तीसरे तक फैलेगा नहीं। आपकी किताबें भी बची रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- ये पांच उपाय अपनाएं, घर के फर्नीचर को दीमक से बचाएं
दीमक से छुटकारा पाने के उपाय
- दीमक को रोकने के लिए नीम के तेल का उपयोग करें। इसके लिए बुक शेल्फ पर नीम के तेल को छिड़कें। इससे धीरे-धीरे करके सारे दीमक बाहर निकलने लगेंगे।
- दीमक किसी भी कड़वी महक से दूर भागती है। ऐसे में, करेले का रस भी इससे छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।
- इसके अलावा, नींबू और सिरका को मिक्स करके आप इसका अपनी होम लाइब्रेरी वाले बुक शेल्फ पर छिड़काव कर सकते हैं। जैसे-जैसे इसकी महक वातावरण में फैलेगी, वैसे-वैसे दीमक समाप्त होने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें- दीमक को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।