Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:29 PM IST

ये पांच उपाय अपनाएं, घर के फर्नीचर को दीमक से बचाएं

दीमक घर के फर्नीचर को कब खराब कर देते है। इसके बारे में हमें पता भी नहीं चलता है।अगर आप भी अपने घर के फर्नीचर को दीमक से बचाना चाहती हैं तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें।   
Updated:- 2023-11-23, 10:54 IST
image

दीमक घर में मौजूद फर्नीचर को खराब करने में ज्यादा समय नहीं लगाता है। पलंग हो या लकड़ी की अलमारी दीमक इन चीजों को अंदर से खोखला कर देता है। इनका साइज इतना छोटा होता है कि इसे निकालना भी मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन पांच उपाय की मदद से अपने घर के फर्नीचर को दीमक से बचा सकती हैं। 

घर के फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं

नीम के तेल की मदद से आप चाहे तो फर्नीचर पर लगे दीमक को आसानी से निकाल सकती हैं। दीमक के थिकानों का पता करें और उस स्थान पर नीम के तेल को छिड़क दें। इससे मिनटों में दीमक गायब हो जाएगा। दीमक को फर्नीचर से निकालने का यह सबसे आसान तरीका है। 

सफेद सिरका करेगा काम

protect furnichure from deemak

सफेद सिरका की मदद से आप अपने घर के  फर्नीचर पर लगे दीमक से छुटकारा पा सकती है। आपको अपने फर्नीचर पर सफेद सिरका और नींबू के स्प्रे को डालना होगा। जिसके बाद फर्नीचर पर लगा सारा दीमक चुटकियों में गायब हो जाएगा। 

फर्नीचर को धूप दिखाएं

अगर आपका फर्नीचर हल्का है तो आप उसे धूप में रखें। धूप ना लगने के कारण भी कई बार दीमक फर्नीचर पर लग जाते हैं। ऐसे में यह सबसे आसान तरीका है कि फर्नीचर को धूप में रखें। इससे मिनटों में दीमक गायब हो जाएगा।(दीमक से छुटकारा पाने के हैक्स)

लहसुन और तेल का घोल

how to protect your wood furniture from termites deemak

लहसुन और तेल का घोल बनाकर आप चाहे तो अपने घर के फर्नीचर पर लगा सकती हैं। इसकी महक से भी दीमक गायब हो जाएगा। अगर आपके फर्नीचर पर दीमक ज्यादा लगा है तो आपको दीमक वाली जगह पर लहसुन और तेल का घोल के स्प्रे को अच्छे से डालना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः हर मौसम में आम की तरह चलती हैं ये Balcony Chairs, डिजाइन और बजट में हैं लाजवाब!

नमक का करें इस्तेमाल

नमक की मदद से किसी भी कीड़े को निकालना काफी आसान है। अगर आपके फर्नीचर में दीमक लगा हुआ है तो आपको दीमक वाली जगह पर नमक डालना चाहिए। नमक की मदद से दीमक मिनटों में गायब हो जाता है। कोशिश करें की फर्नीचर के चारों ओर नमक डाल दें। 

इसे भी पढ़ेंः किरायेदार से लेकर मालिक तक, हर किसी की है ये Foldable Sofa Cum Bed पसंद जो करें सोफा और बेड की कमी को पूरा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।