Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

कैसे मिला दशानन को 'रावण' नाम ?

रावण को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह परम ज्ञानी था। उसे समस्त वेदों, धर्म-शास्त्रों का ज्ञान था, लेकिन इसके बावजूद भी अहंकार के वश में आकर उसने कई ऐसे जघन्य अपराध किये जिसके कारण उसे भयंकर मृत्यु प्राप्त हुई। 
Updated:- 2024-04-17, 16:54 IST
image

Ravan Ka Naam Ravan Kaise Pada: रावण को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। रावण से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जो बेहद रोचक हैं और साथ ही रहस्य से भरे भी। रावण को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह परम ज्ञानी था। उसे समस्त वेदों, धर्म-शास्त्रों का ज्ञान था, लेकिन इसके बावजूद भी अहंकार के वश में आकर उसने कई ऐसे जघन्य अपराध किये जिसके कारण उसे भयंकर मृत्यु प्राप्त हुई। वहीं, रावण के नाम की बात करें तो रावण का मूल नाम दशानन था। मगर बाद में उसका नाम रावण पड़ गया। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस नाम के पीछे की कहानी।

रावण को रावण क्यों कहते हैं? 

how did ravana get his name hindi

पौराणिक कथा के अनुसार, रावण भगवान शिव का अनन्य भक्त था। इसी कारण से वह हमेशा चाहता था कि भगवान शिव उसके साथ ही रहें हमेशा। एक बार रावण भगवान शिव को उनके परिवार सहित लंका ले जाने आया। तब भगवान शिव ने रावण के साथ जानें से मना कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: Ravan Mantra: रावण के मंत्रों का क्यों है शास्त्रों में इतना महत्व? जानें जपने के अनगिनत लाभ

यह सुन रावण का मन बहुत दुखी हो गया और वह कैलाश से जानें लगा, लेकिन कैलाश से जाते समय अचानक रावण को लगा कि वह इतना शक्तिशाली है कि अपनी दस भुजाओं से आसानी से कैलाश को उठा सकता है। इसके बाद रावण ने कैलाश को उठाने का प्रयास शुरू कर दिया। 

how did ravana get his name

दस भुजाओं की ताकत से रावण ने कैलाश को हिला तो दिया लेकिन तभी भगवान शिव ने अपने पैर के एक अंगूठे मात्र से कैलाश को भरी बना दिया, जिसके कारण कैलाश पर्वत के नीचे रावण के हाथ दब गए और रावण जोर-जोर से रोने लगा। उसके रुदन से समस्त ब्रह्मांड कांप उठा। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Interesting Fact: जब रावण ने खुद रचा था अपनी ही मृत्यु का षड्यंत्र

रावण के रोने की आवाज से इतना शोरगुल वातावरण में फैल गया कि सभी घबरा गए। इस घटना के समय ही रावण ने शिव तांडव स्तोत्र का निर्माण किया था और जब भगवान शिव इस स्तोत्र से प्रसन्न होकर रावण के सामने प्रकट हुए तब उन्होंने रावण को पीड़ा से मुक्ति दी और रावण नाम रखा।     

रावण नाम में एक शब्द छुपा है जो है 'रव'। रव का अर्थ होता है कोलाहल या शोर। इसी कारण से भगवान शिव ने दशानन का नाम रावण रखा और उसे बाद में इसे नाम से समस्त संसार में जाना गया।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जा सकते हैं कि आखिर कैसे रावण का नाम रावण पड़ा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।