कार चलाने में होती है घबराहट? महिलाओं के लिए 4 कॉन्फिडेंस-बूस्टिंग ड्राइविंग ट्रिक्स
-1792764873003.webp)
आजकल के आधुनिक युग में कार चलाना बहुत जरूरी हो गया है। अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी खुद कार चलाना पसंद कर रही हैं। ऑफिस जाना हो या बच्चों को स्कूल छोड़ना हो, खुद ड्राइव करके जाने में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। कई बार महिलाओं के मन में कार चलाने की इच्छा तो आती है, लेकिन स्टेयरिंग थामते ही अजीब सी घबराहट और बेचैनी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ असरदार और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाले ड्राइविंग टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से आजमा सकती हैं।
महिलाएं ड्राइविंग सीट पर घबराती क्यों हैं?
सड़क पर भारी ट्रैफिक की भीड़, पीछे से बजते हॉर्न्स की आवाज और आसपास से तेजी से निकलती गाड़ियों की वजह से कई बार महिलाएं घबरा जाती हैं। इस घबराहट में वे अचानक सड़क के बीच में ही गाड़ी रोक देती हैं या उनसे कोई गड़बड़ी हो जाती है। यह एक बहुत ही आम समस्या है, जो शुरुआती दौर में हर किसी के साथ हो सकती है।
कार ड्राइविंग का डर दूर करने के 4 असरदार टिप्स
अगर आप भी गाडी चलाते समय घबरा जाती हैं, तो परेशान होने के बजाय नीचे बताए गए कॉन्फिडेंस बूस्टिंग टिप्स जरूर अपनाएं।
1. खाली जगह से करें शुरुआत
अगर आपको गाड़ी चलानी है, लेकिन आपके अंदर भारी सड़क का डर बैठा हुआ है, तो सीधे भारी ट्रैफिक में जाने से बचें। शुरुआत में किसी खाली ग्राउंड, बड़े पार्क या शांत कॉलोनी के रास्तों पर गाड़ी चलाएं। इससे आपको कार के गियर, क्लच, ब्रेक और स्टेयरिंग का सही अंदाजा हो जाएगा।
2. भरोसेमंद व्यक्ति को साथ बैठाएं
ड्राइविंग सीखते समय आप अपने किसी खास और भरोसेमंद इंसान की मदद ले सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कोई दोस्त, पति या भाई कार चलाने में परफेक्ट है और आपको बिना डांटे शांति से सिखा सकता है, तो आप शुरुआत में उनके साथ बैठकर प्रैक्टिस कर सकती हैं।
3. सीट और मिरर्स की सही सेटिंग
कई बार सही तरीके से न बैठने की वजह से ड्राइविंग सीट से सड़क का पूरा व्यू दिखाई नहीं देता है। इसलिए गाड़ी चलाने से पहले अपनी ड्राइवर सीट की हाइट और दूरी सही तरीके से सेट कर लें। इसके अलावा साइड मिरर्स और रियर व्यू मिरर को भी एडजस्ट करें, ताकि चलाते वक्त आपका पूरा ध्यान सामने और आसपास की गाड़ियों पर बना रहे।
यह भी पढ़ें- ड्राइविंग करती हैं? घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना बीच रास्ते में मुश्किल में पड़ सकती हैं आप
4. कार की बेसिक बातें सीखें
कार की छोटी-छोटी बेसिक बातें जैसे- टायर बदलना, पंचर समझना, फ्यूल और कूलेंट लेवल चेक करना जानना भी बहुत जरूरी है। इन बातों की जानकारी होने से आपका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक के सभी जरूरी नियमों के बारे में भी पूरी जानकारी रखें।
घबराहट दूर करने के लिए जरूरी मानसिक टिप्स
अगर आप भी ड्राइविंग के समय अपनी घबराहट को कम करना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स आपके काम आ सकती हैं। जैसे -
- ड्राइविंग का डर दूर करने के लिए कभी भी जल्दबाजी न करें।
- हमेशा गाड़ी की स्पीड कंट्रोल में रखें। सही स्पीड होने से गाड़ी बिल्कुल शांत दिमाग से चलाई जा सकती हैं।
- अगर आप नई-नई गाड़ी चलाना सीख रही हैं, तो कार के आगे और पीछे कांच पर 'L' यानी लर्नर का स्टीकर जरूर लगाएं।
- स्टीकर लगाने से पीछे और आसपास चल रहे दूसरे ड्राइवर्स समझ जाएंगे कि आप अभी सीख रही हैं और वे दूरी बनाकर रखेंगे।
- गाड़ी चलाते समय अगर अचानक बहुत ज्यादा घबराहट या बेचैनी होने लगे, तो कार को तुरंत साइड में पार्क कर दें।
- गाड़ी से उतरें या आराम से बैठकर पानी पिएं, गहरी सांस लें और पूरी तरह नॉर्मल होने के बाद ही दोबारा ड्राइव करें।
यह भी पढ़ें- कार मोड़ते समय आपको होती है परेशानी? तो इन आसान ड्राइविंग रूल्स को करें फॉलो
निष्कर्ष:अगर आप भी कार चलाना चाहती हैं, लेकिन ड्राइविंग सीट पर बैठते ही आपको घबराहट और बेचैनी महसूस होती है, तो इस लेख में बताए गए जरूरी टिप्स को जरूर आजमाएं। इन आसान तरीकों से अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाएं और बिना किसी डर के सड़क पर गाड़ी चलाने का आनंद लें। उम्मीद है कि ये टिप्स आपके सफर को सुरक्षित और आसान बनाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
- क्या उम्र बढ़ने पर ड्राइविंग सीखना मुश्किल होता है?
- बिल्कुल नहीं! सीखने की कोई उम्र नहीं होती। थोड़ी सी लगन और नियमित प्रैक्टिस से किसी भी उम्र में बेहतरीन ड्राइविंग सीखी जा सकती है।
- रात के समय गाड़ी चलाने का डर कैसे दूर करें?
- शुरुआत में रात के समय ऐसी सड़कों पर ड्राइव करें जहां स्ट्रीट लाइटें अच्छी तरह जलती हों, और धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाएं।
- ड्राइविंग का डर पूरी तरह भगाने में कितना समय लगता है?
- यह हर व्यक्ति की क्षमता पर निर्भर करता है। यदि आप रोजाना 30 मिनट भी लगातार अभ्यास करती हैं, तो 15 से 30 दिनों में आपका डर काफी हद तक दूर हो जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।