महिलाओं के लिए Manual या Automatic, कौन-सी कार है ड्राइविंग के लिए बेस्ट

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात को लेकर जानकारी दे रहे हैं कि Manual या Automatic किस तरह की कार में ड्राइविंग के बेस्ट है और किस कार को चलाकर आप परफेक्ट ड्राइवर बन सकती हैं। 
Updated:- 2025-05-23, 20:55 IST
image

कहते हैं कुछ भी सीखा हुआ काम, कभी न कभी काम आ सकता है और इस काम में ड्राइविंग करना भी शामिल है। दरअसल, जहां आज के दौर में महिलाएं हर वो काम करने में सक्षम है जो पुरुष कर सकते हैं। तो वहीं हाउस वाइफ साथ ही, वर्किंग वीमेन का सपना होता है कि वो कार चलाना भी सीखें। ताकि उन्हें किसी के उपर निर्भर न रहना पड़ें। लेकिन, आज के दौर में ऑटोमैटिक कार का चलन बढ़ गया है जो कई सारे फीचर्स से लैस है। इसी बीच कई महिलाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि वो मैन्युअल कार पर ड्राइविंग करना सीखें या वो ऑटोमैटिक कार चलाएं।

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि महिलाओं के लिए मैन्युअल या ऑटोमैटिक, कौन-सी कार ड्राइविंग के लिए बेस्ट है।

manual or automatic car

इसे भी पढ़ें- Driving Car: ड्राइविंग आसान बनाने के लिए कार में पहले से ही होते हैं ये 9 फीचर

मैन्युअल और ऑटोमैटिक कार में फर्क

मैन्युअल कार में आपको गाड़ी की स्पीड अनुसार गियर बदलने की जरूरत होती है और इसके लिए आपको क्लच का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। दरअसल, गियर बदलने के लिए क्लच की जरूरत पड़ती है साथ ही, गाड़ी को रोकने के दौरान जब कार गियर में हो भी आपको क्लच की जरुरत पड़ती है।

manual or automatic car (2)

ऑटोमेटिक कार में आपक गियर बदलने की जरूरत नहीं होती है, इसमें आपको मोड सेट करना होता हैं और इसमें क्लच भी नही होता हैं। ऑटोमेटिक कार को आप ब्रेक और एस्केलेटर की मदद से आसानी से चला सकती हैं।

महिलाओं के लिए कौन-सी कार है ड्राइविंग के लिए बेस्ट

अगर आप लम्बी दूरी तय कर रही हैं तो आप मैन्युअल कार का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आपको अच्छा माइलेज मिलता है।

अगर आप भीड़-भाड वाली शहर वाले जगह पर कार चला रहे हैं तो आप आटोमेटिककार चला सकते हैं। ये कम थकान भरा होगा साथ ही, आपको बार-बार गियर बदलने की जरूरी नही पड़ेगी।

नोट- अगर आप नई-नई कार सीखा रहे हैं कि तो आप मैन्युअल कार पर सीखें  क्योंकि हर जगह आपको ऑटोमेटिक कार का ऑप्शन नहीं मिलेगा साथ ही, मैन्युअल कार कार पर ड्राइविंग सीखने से आप परफेक्ट हो जायेंगे और आसानी से आप Manua और ऑटोमेटिक दोनों ही चार चला पाएंगी।  

इसे भी पढ़ें- कार खरीदने का बना रही हैं मन,जान लीजिए बेस और टॉप मॉडल में अंतर

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- freepik/ her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।