कार मोड़ते समय आपको होती है परेशानी? तो इन आसान ड्राइविंग रूल्स को करें फॉलो

ड्राइविंग में एक्सपर्ट बनने के लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। अगर आप रोज कार चलाने की प्रैक्टिस करती हैं, तो कुछ ही समय में आप अच्छी ड्राइवर बन सकती हैं। लेकिन, कई महिलाएं हैं जिन्हें कार मोड़ते समय काफी परेशानी आती है। खासकर जब यू-टर्न लेना हो या किसी ये लेफ्ट या राईट वाली रोड पर जाना हो। ऐसे में यह काम आपके लिए बड़ा चुनौती वाला हो जाता है। यह काम अब आसानी से हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान ड्राइविंग रूल्स बता रहे हैं। इन रूल्स को फॉलो करने से आपकी आसानी से कार को टर्न कर पाएंगी।
कार टर्न करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप कार मोड़ने में एक्सपर्ट बन सकते हैं साथ ही, ये टिप्स आप किसी न्यू ड्राइवर को भी बता सकती हैं।
धीमी रखें कार की स्पीड
कार मोड़ते समय आप इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी कार की स्पीड कम हो। अगर आपकी स्पीड ज्यादा होगी, तो आप गाड़ी से आपका कंट्रोल खो सकती हैं। अगर आप कार मोड़ते समय स्पीड कम रखेंगी, तो सोचने और गाड़ी को रोकने का समय भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए Manual या Automatic, कौन-सी कार है ड्राइविंग के लिए बेस्ट
इंडिकेटर का करें इस्तेमाल
गाड़ी मोड़ने के दौरान आप सबसे पहले इंडिकेटर दें। लेफ्ट मुड़ने के दौरान आप लेफ्ट और राईट मुड़ने के दौरान आप राईट साइड का इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। इसी के साथ आप जिस तरफ से यू-टर्न ले रहे हैं उस तरफ का इंडिकेटर दें। ये काम आप कार को मोड़ने से 100 मीटर पहले दें।
शीशों पर डालें एक नजर
कार को मोड़ने से पहले आप अपने दोनों साइड और रियर-व्यू मिरर देख लें। ऐसा इसलिए ताकि आपको पता लग जाए कि आपके पीछे से कोई कार तो नहीं आ रही है।
सही आर्क बनाएँ
कार को मोड़ते समय आप सही आर्क बनाएँ। तभी आपको गाड़ी मोड़ने में आसानी होगी। अगर आप मोड़ छोटा है, तो आप आगे मोड़ के बीच में मुड़ना शुरू करें। वहीं अगर मोड़ चौड़ा है, तो उसके हिसाब से आर्क बनाकर कार को मोड़ लें।
स्टीयरिंग को इस तरह करें कंट्रोल
कार मोड़ते समय आप धीरे-धीरे कार को मोड़े, अगर आप एक दम से स्टेयरिंग घुमा देती हैं तो, एक्सीडेंट हो सकता है।
नोट- कार को मोड़ते समय आप आप एक पैर ब्रेक पर रखें ताकि गाड़ी रोकने पर आप जल्दी से ब्रेक लगा पाएं।
इसे भो पढ़ें- ड्राइविंग करती हैं? घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना बीच रास्ते में मुश्किल में पड़ सकती हैं आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।