बेसन और सूजी के खाली पैकेट को फेंकने की बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

हम सभी के घर बेसन और सूजी जैसी कई चीजों पैकेट में आती हैं। हम उस पैकेट से सामान निकालकर उसे फेंक देते हैं। आप कहेंगे कि खाली पैकेट को संभाल कर रखने का फायदा ही क्या है। बता दें कि ऐसा करना गलत है।
कुछ दिन पहले हमने आपको दूध के पैकेट को इस्तेमाल करने के कई तरीके बताए थे। ठीक इसी तरह आज हम आपको बताएंगे कि सूजी और बेसन के खाली पैकेट को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
बनाएं चटाई
- बेसन और सूजी के पैकेट से आप चटाई बना सकते हैं। चटाई बनाने के लिए आपको कम से कम 6 से 8 खाली पैकेट चाहिए। सारे खाली पैकेट को खोल लें और उन्हें साफ कर लें। साफ पैकेट को किसी टेप या गोंद की मदद से चिपका लें। अब आपके पैकेट एक बड़ी चटाई का रूप ले लेंगे।
- आप जितनी बड़ी चटाई चाहते हैं उतने ज्यादा पैकेट जोड़ें। अब आप इसी चटाई पर बैठकर खाना खाएं। इससे खाना गिरने पर गंदगी नहीं होगी। इसके अलावा सामान को धूल से बचाने के लिए भी आप इस चटाई को यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल
कॉपी का कवर बनाएं
- सूजी या बेसन का पैकेट बहुत मजबूत होता है इसलिए आप इसे कॉपी-किताब के कवर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 3 दिन पैकेट इकट्ठे करने हैं। इसके बाद आप इन पैकेट को कॉपी के साइज के हिसाब से टेप या गोंद की मदद से जोड़ लें।
- बस फिर क्या आपका कवर तैयार है। आप सामान्य कवर की तरह इसे कॉपी या किताब पर चढ़ा लें। इस तरह से कवर बनाने पर फटने का झंझट बिल्कुल खत्म हो जाता है।
बनाएं पंखा
- लाइट के चले जाने पर हम सभी हाथ वाले पंखे का इस्तेमाल करते हैं। इस पंखे को आप खुद घर भी बना सकते हैं। आपको बस सारे पैकेट को जोड़ना है। पंखा मोटा करने के लिए आप 1 के ऊपर 1 पैकेट जोड़ लें।
- अब पैकेट को काटकर पंखे की शेप दें और उसके चारों तरफ कपड़ा लगा दें। अब प्लास्टिक या लकड़ी की किसी स्टिक को पंखे के साथ जोड़ दें। बस आपका पंखा तैयार है। इस आप जब मन चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः पुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
लगाएं पौधा
- खाली पैकेट को आप गमले में लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस पैकेट को काटकर उसके अंदर साफ मिट्टी डालनी है।
- इसके बाद इसमें पैकेट में पौधा लगा लें और गार्डन या गैलरी को सजाएं। ऐसे आपको गमले खरीदने के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। (इन कारणों से नहीं होती है पौधे की ग्रोथ)
घर में रखी हर चीज काम की होती है। बस जरूरत है तो उसे इस्तेमाल करने के तरीके को समझने की। अगर आप घर के किसी और सामान को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Amazon, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।