Sat Sep 12, 2026 | Updated 11:30 AM IST

महिलाओं को कैसे और कब पहनना चाहिए जनेऊ?

यूं तो शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, जनेऊ संस्कार 8 से 16 साल की उम्र के बीच किया जाता है, लेकिन महिलाओं के लिए 12 वर्ष से 18 वर्ष के बीच में जनेऊ संस्कार करना मान्य है।  
Updated:- 2024-11-29, 16:08 IST
how should women wear janeu

धर्म शास्त्रों में यह बताया गया है कि महिलाओं को जनेऊ धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि जनेऊ धारण करने के नियम बहुत कठिन होते हैं जिनका पालन करना महिलाओं के लिए मुश्किल है। वहीं, शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि कब महिलाएं जनेऊ पहन सकती हैं और क्या है जनेऊ पहनने के नियम महिलाओं के लिए। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

महिलाओं को कब पहनना चाहिए जनेऊ?

mahilao ke liye kya hai janeu pahan ne ka tarika

यूं तो शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, जनेऊ संस्कार 8 से 16 साल की उम्र के बीच किया जाता है, लेकिन महिलाओं के लिए 12 वर्ष से 18 वर्ष के बीच में जनेऊ संस्कार करना मान्य है।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई हिन्दू धर्म में लड़कियों का जनेऊ पहनना होता है वर्जित? जानें क्या कहता है शास्त्र 

हालांकि महिलाओं का जनेऊ संस्कार तभी होता है जब वह आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने का निर्वाह करती हैं। 12 से 18 साल के मध्य महिला द्वारा ब्रह्मचर्य का संकल्प लेना आवश्यक है।

इसके अलावा, कुछ विशेष सम्प्रदायों में महिलाओं को खास मौकों पर जनेऊ धारण करवाया जाता है जैसे कि आर्य समाज में महिलाओं को हवन के दौरान जनेऊ पहनने की आज्ञा होती है।

महिलाओं को कैसे पहनना चाहिए जनेऊ?

time to wear janeu for women

जो महिलाए ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए जनेऊ पहनती हैं उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है नहीं तो इससे न सिर्फ पूजा दोष लगता है बल्कि ग्रह भी अशांत होते हैं।

जनेऊ पहनने वाली महिलाओं को हर माह में पीरियड्स हो जाने के बाद स्नान करके पूर्ण शुद्धता के साथ जनेऊ बदलना चाहिए तभी जनेऊ का शुभ प्रभाव जीवन में देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है क्यों पहना जाता है जनेऊ? 

इसके अलावा, जनेऊ धारण करने वाली महिलाओं को इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि जनेऊ पहनने के बाद उसे गंदे, झूठे या शौच आदि वाले हाथों से न छुएं।

यूं तो जनेऊ को बाएं से दाईं कंधे की ओर डालकर पहनना चाहिए लेकिन महिलओं को इसके विपरीत सीधे कंधे से उल्टे कंधे की तरफ जनेऊ धारण करना सही बताया गया है।

mahilao ke liye kya hai janeu pahan ne ka samay

शौच जाते समय दाहिने कान पर चढ़ा लेना चाहिए और जब शौच से आने के बाद आप हाथ अच्छे से धो लें उसके बाद ही जनेऊ को कान से उतारना चाहिए नहीं तो उसकी शुद्धता भंग हो जाती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।