Airlines Charges: किराए के अलावा ऐसे वसूलती हैं एयरलाइंस कंपनियां कस्टमर से मोटी रकम

कई बार हमें काफी कम दाम पर फ्लाइट की टिकट मिल जाती है हालांकि इसका मतलब यह नहीं होता है कि फ्लाइट सस्ती होती है। एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से किराए के अलावा कई अन्य तरीकों से मोटी रकम वसूलती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एयरलाइंस कंपनियां आपसे कैसे शुल्क वसूलती हैं।
बैगेज फीस

अधिकतर एयरलाइंस कंपनियां केवल एक हैंड बैग को फ्री में ले जाने की अनुमति देती हैं। चेक-इन बैग के अलावा आपको केवल 15 किलो का एक बैग अलाउड होता है। इसके अधिक सामान अगर आप लेकर जाती हैं तो आपको बैगेज फीस देनी होती है। बैगेज फीस 1 किलो को 400 से 500 रुपये देना होता है।
सीट चयन फीस
अगर आप अपनी पसंद की सीट चुनना चाहते हैं, जैसे कि विंडो सीट या एक्स्ट्रा लेगरूम वाली सीट, तो इसके लिए भी आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं। हर सीट का मूल्य फिक्स होता है। वेब चेक इन के दौरान आप अपनी पसंद का सीट ले सकती हैं और तभी आनलाइन आप सीट का पैसा भुगतान कर सकती है।
खान-पान फीस
बहुत सी एयरलाइंस कंपनियां अब मुफ्त में भोजन और स्नैक्स नहीं देतीं। फ्लाइट में खाने-पीने की चीजों के लिए भी आपको अलग से बुकिंग करनी होती है। इसके अलावा आप फ्लाइट में भी खाना खरीद सकती हैं। फ्लाइट में खाना काफी महंगा होता है।
प्री-बोर्डिंग फीस
जल्दी बोर्डिंग करने के लिए और लंबी कतार से बचने के लिए एयरलाइंस कंपनियां प्रायोरिटी बोर्डिंग का विकल्प देती हैं, इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होता है।
यह भी पढ़ें- Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
परिवर्तन और रद्दीकरण फीस
अगर आपको अपनी टिकट में कोई बदलाव या करना है, तो इसके लिए भी भारी शुल्क लिया जाता है। इस शुल्क के बदले आप यात्रा का समय या फ्लाइट बदल सकती है।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में छूट जाए सामान तो घबराए नहीं, इन टिप्स को करें फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।