फर्श का कालापन इस 1 घोल से हो सकता है दूर, टाइल्स चमकाने के लिए भी है जबरदस्त

घर अच्छा तभी लगता है, जब वह साफ हो। अगर घर की अव्यवस्थित है, तो आपके लिए बाकी काम करना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह घर का फर्श भी साफ-सुथरा होना जरूरी है।
अगर फर्श गंदा रहेगा, तो वह गंदगी आपके बिस्तर तक आएगी और फिर आपको एलर्जी और इंफेक्शन हो सकता है।
फर्श की सफाई के लिए कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें रसायन होते हैं, जो आगे चलकर आपके फर्श और टाइल्स को कमजोर कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए हम एक बढ़िया विकल्प लाए हैं।
ब्लीच और सोडा का उपयोग करके आप घर पर एक बढ़िया फ्लोर क्लीनर बना सकते हैं। यह आपके फर्श की चमक को भी वापस लाएगा और लॉन्ग टर्म में आपके फर्श को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।
ब्लीच और सोडा से क्लीनर बनाने का तरीका
आवश्यक सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच लिक्विड ब्लीच
- 1 बोतल क्लब सोडा
- 1 लीटर गर्म पानी
- 1 छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड
इसे भी पढ़ें: Floor Cleaning: सिर्फ एक घोल से चमकेगा फर्श, मार्बल से लेकर सीमेंट के फ्लोर में आएगी नई जैसी चमक
क्लीनर बनाने की विधि:
- एक बाल्टी में बेकिंग सोडा और गर्म पानी मिलाकर घोल बनाएं। इसे पूरी तरह से घुलने दें। इसमें लिक्विड ब्लीच डालें और हल्के से मिलाएं। इसके बाद क्लब सोडा मिलाकर इसे एक फिजि घोल में तैयार होने दें। यदि आपके फर्श पर जिद्दी दाग या चिकनाई हो, तो इसमें थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड भी मिला सकते हैं।
- टाइल्स या ग्राउट पर आसानी से लगाने के लिए इस घोल को स्प्रे बोतल में डाल सकते हैं।
- टाइल्स और ग्राउट पर सीधे इस घोल को स्प्रे करें। इसे 5–10 मिनट तक लगा रहने दें, फिर एक नरम ब्रश या मॉप से रगड़ें। इसके बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- अपने फर्श पर इसे थोड़ा-थोड़ा फैलाएं और फिर पोंछा लगा लें। फर्श या टाइल्स को प्राकृतिक रूप से सूखने दें। आप पाएंगे कि एक बार इस्तेमाल से ही आपका फर्श चमकने लगेगा।
घर पर बना क्लीनर क्यों है बढ़िया विकल्प?
- कठोर रसायनों वाले क्लीनर से विषैले धुएं निकलते हैं जो त्वचा, आंखों और श्वसन प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक संपर्क से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- नॉन-केमिकल क्लीनर आमतौर पर बेकिंग सोडा, सिरका या नींबू के रस जैसे घरेलू सामानों से बनाए जाते हैं, जो सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं।
- रासायनिक उत्पाद टाइल्स और फर्श की सतह को समय के साथ खराब या फीका कर सकते हैं। प्राकृतिक क्लीनर कम हार्श होते हैं और सरफेस की क्वालिटी को नुकसान नहीं पंहुचाते।
इसे भी पढ़ें: न रगड़ना-घिसना, न घंटों मेहनत बस एक बार आजमाएं ये टिप्स, बिल्कुल शीशे जैसी चमक जाएंगी Bathroom Tiles
फर्श और टाइल्स को साफ कैसे रखें?
- धूल और गंदगी को जमने से रोकने के लिए रोजाना झाड़ू या वैक्यूम करें। यह ग्राउट और फर्श की दरारों में गंदगी जमा होने की संभावना को कम करता है।
- स्पिल होने पर तुरंत साफ करें। एक गीले कपड़े या मॉप से जल्दी पोंछने से दाग और तरल पदार्थ टाइल्स या ग्राउट में जाने से बच जाते हैं।
- घर के प्रवेश द्वार पर डोरमैट रखें ताकि बाहर की गंदगी अंदर न आए। कोशिश करें कि आप बाहर के जूते अंदर न लेकर आएं।
- ग्राउट पोरस होता है और गंदगी और दाग को आसानी से सोख सकता है। इसे सुरक्षित रखने और सफाई को आसान बनाने के लिए हर साल ग्राउट सीलर लगाएं।
- फर्श और टाइल्स की सफाई के लिए माइक्रोफाइबर मॉप या नरम कपड़े का उपयोग करें। ये सतहों पर कोमल होते हैं और गंदगी को प्रभावी ढंग से पकड़ते हैं।
- फर्श और टाइल्स को सप्ताह में कम से कम एक बार गहराई से साफ करें। ब्लीच और सोडा जैसे घर के बने घोल का उपयोग करें। नियमित देखभाल से गंदगी और दाग का जमाव रोका जा सकता है।
- घर को हवादार रखें ताकि नमी कम हो सके, जो टाइल्स और ग्राउट पर फफूंदी और काई का कारण बन सकती है।
यह प्राकृतिक क्लीनर जिद्दी दागों को हटाने के लिए बढ़िया है। अगर आप भी ऐसे ही होममेड क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, तो हमें अपना अनुभव जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करना न भूलें। इसे फेसबुक पर शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।