लगाने के 2-3 दिन बाद ही सूख जाता है मनी प्लांट? डालें घर में मौजूद बस ये एक चीज, निकलने लगेंगी हरी-हरी पत्तियां

मनी प्लांट का क्रेज आज की डेट में काफी बढ़ गया है। वास्तु के हिसाब से भी मनी प्लांट को बेहद शुभ माना गया है। साथ ही, यह घर के साज सजावट के लिए भी काफी खूबसूरत पौधा है। हालांकि, इसे घरों में लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग घर पर मनी प्लांट लगाते तो है, लेकिन वह उसकी ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाती है।
अगर आपको भी गार्डनिंग या घरों में तरह-तरह के इनडोर प्लांट्स लगाने के शौक हैं और आप अपनी बालकनी को मनी प्लांट की हरी-हरी पत्तियों के साथ सजाना चाहती हैं, तो आपको इसकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। यदि आप मनी प्लांट लगते हैं और 2 से 3 दिनों के बाद ही यह मुरझा जाता है, तो इसके लिए चलिए हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं। दरअसल, यह आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप मनी प्लांट में खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं, तो चलिए जानते हैं।
मनी प्लांट में डालें रसोई में मौजूद यह एक चीज

मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ और इसमें ढेर सारी हरी-हरी पत्तियों को देखने के लिए इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने मनी प्लांट में कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसे यूज करने का भी एक तरीका होता है, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी है। अगर आप नियम के अनुसार कॉफी पाउडर मनी प्लांट में नहीं डालते हैं, तो यह विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। ऐसे में, मनी प्लांट ग्रो करने की बजाय पौधा मर सकता है। इसलिए मनी प्लांट में कॉफी पाउडर डालने के नियम जरूर जान लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :मनी प्लांट के पौधे में करें ये काम, हरे-भरे रहेंगे पत्ते
मनी प्लांट में ऐसे करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आप इसमें खाद के तौर पर कॉफी पाउडर डाल सकते हैं और इसके लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकते हैं।

- सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर पानी ले लें।
- इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर को मिलाएं।
- फिर, इस पानी को मनी प्लांट में डाल दें।
- इस तरह आपको मनी प्लांट में हर 15 दिनों पर पानी और कॉफी के मिश्रण को डालना है।
- ध्यान रहे इस नेचुरल फर्टिलाइजर को जल्दी-जल्दी और बार-बार नहीं देना है। वरना प्लांट की अच्छी ग्रोथ नहीं हो पाएगी।
- मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए कम से कम दो सप्ताह पर इसमें कॉफी से बनी लिक्विड खाद को डाल सकते हैं।
- ऐसा दो-तीन बार करने के बाद ही आपको अपनी मनी प्लांट में असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़ें- क्या मनी प्लांट की भी होती है पूजा? जानें इसके फायदे
मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए करें ये काम

मनी प्लांट में अगर आप तेजी से ग्रोथ देखना चाहती हैं, तो जरूरी है कि इसे सूरज की रोशनी वाली जगह पर रखें। साथ ही, पौधे में हर सप्ताह पानी जरूर डालें। इससे पहले भी डाल सकती हैं, अगर पौधे में पानी कम है। इससे पत्ते खिले-खिले, बड़े और काफी खूबसूरत दिखेंगे। साथ ही, मनी प्लांट से आपके घर की शोभा भी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- मनी प्लांट के पत्ते हो रहे हैं खराब तो डालें ये 3 चीजें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।