किचन-बाथरूम से सीधा कमरे घुस आते हैं कॉकरोच? घर में मौजूद इन 3 चीजों से कर सकते हैं Cockroach की एंट्री बैन

गर्मी का मौसम आते ही कॉकरोच नजर आने लगते हैं। कई बार तो किचन बाथरूम से होते हुए सीधा कमरे में घुस आते हैं। कॉकरोच सिर्फ हमें परेशान ही नहीं करते हैं, बल्कि यह हेल्थ और सफाई को भी प्रभावित करते हैं। कई बार लोग मार्केट में मौजूद केमिकल वाले पेस्ट कंट्रोल या स्प्रे खरीद कर लाते हैं, लेकिन इससे भी पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलता है। हालांकि, आप घर में मौजूद कुछ चीजों का सही इस्तेमाल करके कॉकरोच की एंट्री को हमेशा के लिए बैन कर सकते हैं।
आइए इस आर्टिकल में हम आपको तीन चीजों को मिलाकर एक सॉल्यूशन तैयार करने का आसान और नेचुरल उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी केमिकल और खर्च के इन जिद्दी कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल सॉल्यूशन

कपूर की तेज गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं, पिपर यानी काली मिर्च का झटका उन्हें परेशान करता है और तेजपत्ते की खुशबू से वे भाग जाते हैं। ये तीनों चीजें मिलकर एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करती हैं, जो आपके घर से कॉकरोच के साथ-साथ अन्य कीड़े-मकोड़ों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें-
तिलचट्टे से चुटकियों में छुटकारा दिला सकता है किचन में मौजूद इन चीजों से तैयार सल्यूशन
कॉकरोच को घर से भगाने के लिए कैसे बनाएं सॉल्यूशन?

- स्टेप 1- गर्म पानी में 4-5 कपूर की गोलियां डालकर उसे पूरी तरह घुलने दें।
- स्टेप 2- अब इसमें 2 बड़े चम्मच काली मिर्च पाउडर यानी पिपर डालें।
- स्टेप 3- इसके बाद, 5-6 तेजपत्ते डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- स्टेप 4- इस मिश्रण को अच्छे से छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
- स्टेप 5- अब इस स्प्रे को किचन, बाथरूम, दरवाजों के कोनों और सिंक के पास छिड़क दें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियां आते ही किचन ड्रॉवर में भर गए हैं कॉकरोच? इस 1 वायरल हैक से दुम दबाकर भागेंगे तिलचट्टे
कॉकरोच भगाने के अन्य तरीके

- तेजपत्ते को पीसकर पाउडर बना लें और उसे घर के कोनों में छिड़क दें, कॉकरोच भाग जाएंगे।
- कपूर की धूप जलाएं, इसकी तेज गंध से भी कॉकरोच दूर रहते हैं।
- नींबू और सिरका का मिश्रण बनाकर फर्श और सिंक की सफाई करें, इससे भी कीड़े नहीं आते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में कॉकरोच की फौज ने मचा रखा है आतंक, कॉर्नस्टार्च का यह हैक दिला सकता है राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।