स्कूल बैग से लेकर महंगे साइड पर्स तक, खराब जिप को सही करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके... काम होगा बेहद आसान

बैग और पर्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में अहम हिस्सा रखता है और इनका इस्तेमाल आमतौर पर हम सभी स्कूल से लेकर ऑफिस बैग और पार्टी वगैरह में करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा कि तब क्या हो जब आपके महंगे बैग की जिप खराब हो जाए। चलिए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसे सही।
Updated:- 2024-12-20, 13:08 IST
how to fix bag zipper

आमतौर पर हम सभी की लाइफ में कुछ चीजें ऐसी होती है, जिसका इस्तेमाल हम सभी रोजाना करते हैं। उसमें से एक है- बैग फिर चाहे वह स्कूल बैग हो, ऑफिस बैग, या फिर महंगे साइड पर्स। इसका यूज हम सभी रोजाना करते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ बैग और पर्स की जिप का खराब होना एक आम समस्या है। जिप का खुलना या जाम होने की वजह कई बार बैग्स को फेंकना पड़ जाता है। खासकर जब कोई महंगा बैग हो, तो उसकी जिप ठीक करने में बहुत मेहनत लगती है और इसे बदलवाना भी महंगा पड़ जाता है। लेकिन अगर आप चाहे, तो बैग की खराब जिप को घर पर भी सही कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं उन हैक्स के बारे में-

मोम का इस्तेमाल कर सही करें जिप

how to fix stuck zipper

अगर आपके बैग का जिप बार-बार फंस रही है या जाम हो रही है, तो आप इसे सही करने के लिए साबुन या मोम का उपयोग कर सकती हैं।  इसके लिए मोमबत्ती को जिप के ऊपर रगड़कर हल्के हाथ से जिप को खींचकर आगे की ओर बढ़ाए। बता दें, मोम चिकनाई की तरह काम करता है, जो जिप को स्मूदली बंद होने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं डस्टबिन में पॉलिथीन लगाने का यह स्टाइल, यहां जानें वायरल हैक

सरसों तेल का करें इस्तेमाल

बैग की खराब चैन को सही करने के लिए आप सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप किसी महंगे बैग की जिप करने के लिए इस हैक को अपना रही हैं, तो बता दें कि तेल लगाते समय सावधानी बरतें। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल का दाग बैग के लुक को खराब कर सकता है।

पेंसिल का कर सकती हैं इस्तेमाल

zipper hacks

अगर आपके बैग का जिप के दांत टूट गए हैं, तो आप पेंसिल हैक की मदद से इसे सही कर सकती हैं।  पेंसिल की निब से हल्का दबाब डालकर जिप फंस रही है, तो पेंसिल की निब को जिप को दांतों पर रगड़ें। इसके बाद जिप को आसान से खोलने में मदद करता है।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

अगर आपके बैग का जिप पूरी तरह से जाम हो गई है, तो आप गर्म पानी की मदद से इसे सही कर सकती हैं।  इसके लिए बैग को कुछ देर गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। गर्म पानी से जिप के दांत थोड़े नर्म हो सकते हैं, जो इसे आराम से खुलने और बंद होने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- Aluminium Foil: खोलते समय अब नहीं फटेगा एल्युमिनियम फॉयल रोल, बस करें यह ट्रिक फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik, meta ai

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।