herzindagi
Candle DIY Hacks in hindi

DIY Hacks: पिघली हुई मोमबत्ती से बना सकती हैं ये 3 शानदार चीजें, ट्रिक्स जान आप कभी नहीं फेंकेंगी कैंडल्स

इस आर्टिकल में कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप पिघली हुई मोमबत्तियों को फेंकने की जगह उनका उपयोग करके कुछ खूबसूरत और उपयोगी चीजें बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-15, 16:00 IST

मोमबत्ती का इस्तेमाल होने के बाद पिघले हुए वैक्स को अक्सर फेंक दिया जाता है। मगर आप इसका दोबारा इस्तेमाल भी कर सकते हैं। क्योंकि हमने कैंडल को दोबारा यूज करने की मजेदार ट्रिक्स बताई हैं। जलाने के बाद बची हुई मोमबत्तियों को फेंकना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। आप इसके मोम से कई तरह की उपयोगी और सुंदर चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजें जिनको आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

अगर फेस्टिव सीजन में मोमबत्तियां जलाने के बाद आपके पास भी ढेर सारे मोम जमा हो गए हैं, तो चलिए आज हम इसे अन्य तरीकों से उपयोग के बारे में बताते हैं।

पिघली मोम से बनाएं दीपक 

1 (67)

पिघली हुई मोमबत्ती का दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान और यूजफुल तरीका है कि आप इसकी मदद से नया दीपक बना सकती हैं। आपको सबसे पहले पिघली कैंडल को गर्म करना होगा। अब इसे एक दीपक में डाल दें, फिर एक कॉटन की बाती बनाकर उसे दीपक में डालकर करीब 5-8 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो खुशबू के लिए इसमे अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  अंडे के ट्रे को फेंकने की जगह ऐसे बनाएं सजावटी आइटम, घर की शोभा बढ़ाने में आएगा काम

शोपीस आइटम्स

showpiece from candles

पिघली हुई मोमबत्ती का इस्तेमाल आप होम डेकोरेशन के यूनिक आइटम्स बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग शेप के साचे लाने होंगे। इस तरह आप कैंडल की मदद से कई तरह के शोपीस आइटम बना सकते हैं। साथ ही, इससे घर में मोम और पेंट की मदद से पेंटिंग आदि यूज करके घरके लिए यूजफुल चीजें खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  चमकने के साथ-साथ महकने भी लगेगा आपका घर, बस एसेंशियल ऑयल की मदद से बनाएं ये होममेड ईको-फ्रेंडली क्लीनर

यह विडियो भी देखें

मोमबत्तियों से बनाएं खिलौने

toys from candle wax

पिघली हुई मोमबत्तियों की मदद से आप अपने बच्चों के लिए खिलौने भी बना सकते हैं। इसके लिए आपके अंदर क्रिएटिविटी को दर्शाता है। अगर आपके पास ढेर सारे मोम जमा हैं, तो सस्ते में इससे कुछ सजावटी खिलौने तैयार किए जा सकते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली सजावट के तौर पर भी काम आएगा।

इसे भी पढ़ें-  घर पर सस्ते में बना सकती हैं पानी में तैरने वाली मोमबत्ती, जगमगा उठेगा कमरा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।