पोछे के पानी में नमक के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, शीशे जैसा चमकेगा फर्श और कीटाणुओं का भी होगा सफाया

घर के फर्श को चमकदार और बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप पोछे के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आप पानी में सिर्फ नमक डालकर पोछा लगाती हैं, तो हम आपको आज इससे भी बेहतरीन उपाय बताने वाले हैं। इसके लिए आप पोछे के पानी में नमक के साथ-साथ दो और खास चीजें मिला सकती हैं, जिससे आपके घर की रौनक भी बदल जाएगी। इस घरेलू उपाय से आपका फर्श सिर्फ शीशे की तरह चमकदार ही नहीं होगा, बल्कि घर में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं का भी सफाया हो सकता है।
तो चलिए हम इस लेख में आपके घर के फर्श को साफ और बैक्टीरिया मुक्त बनाने के लिए पोछा लगाने का आसान व असरदार तरीके बताते हैं।
फर्श को चमकदार और कीटाणु रहित बनाने के लिए पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

नमक एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक होता है और फर्श को गहराई से साफ करता है। यह तो कारगर होगा ही, साथ में डीप क्लीनिंग के लिए आप पोछे के पानी में एंटिसेप्टिक लिक्विड और सफेद विनेगर मिला सकती हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है, जिससे घर में साफ-सफाई बनी रहती है। साथ ही, यह मिश्रण फर्श की चमक बनाए रखने और जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाने से पहले पानी में मिलाएं ये 3 चीजें, पूरे दिन कमरे में बरकरार रहेगी खुशबू
फर्श चमकाने के लिए ऐसे तैयार करें पोछे के पानी
- एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच नमक मिलाएं।
- उसमें 2 ढक्कन एंटिसेप्टिक लिक्विड डालें।
- अब आधा कप सफेद विनेगर डालकर अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण से रोजाना फर्श पर पोछा लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अगर हर दिन फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स
सही तरीके से पोछा लगाने के फायदे

- फर्श पर धूल-मिट्टी, दाग-धब्बे और तेल के निशान आसानी से हटेंगे।
- बैक्टीरिया और कीटाणु 90% तक खत्म हो जाएंगे।
- घर में ताजगी भरी खुशबू बनी रहेगी।
- बिना किसी महंगे केमिकल के फर्श शीशे जैसा चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय बस बाल्टी में डालें ये 3 चीजें, कभी नहीं आएंगी चींटियां और कॉकरोच
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।