Rangoli Design For Holi 2024: तीली-चम्मच की मदद से बनाएं पिचकारी, बाल्टी और गुब्बारे वाले ये रंगोली डिजाइन, होली के लिए हैं खास

Holi Rangoli Design 2024: हर तीज-त्योहार के मौके पर हम घर में सजावट करते हैं। इस बीच रंगोली का महत्व बहुत अहम होता है। आमतौर पर इसे बनाने के लिए कई घरेलू चीजों की मदद ली जा सकती हैं। ज्यादातर रंगोली को बनाने के लिए तीली और चम्मच जैसी चीजों को इस्तेमाल किया जाता है।

(Colourful Rangoli For Holi)त्योहारों की बात करें तो होली आने वाली है। इस मौके पर आप पिचकारी, गुब्बारे और बाल्टी के डिजाइन वाली रंगोली को घर के आंगन या ऑफिस में बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं रंगोली के कुछ खास डिजाइंस और जानेंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका-

बाल्टी डिजाइन रंगोली (Holi Theme Rangoli)
होली के दिन थीम वाली रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस तरह से आप बाल्टी के साथ गुब्बारे या पिचकारी के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। इसके साथ में आप चाहे तो साइड में दीये भी जला सकती हैं। देखने में ये डिजाइन काफी अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
चम्मच से बनाएं होली के लिए रंगोली (Rangoli Designs Using Spoon)

चम्मच से आप कई तरह के डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बनाना पसंद करती हैं तो इस तरह के डिजाइन के लिए फूलों की कलियां आप चम्मच की मदद से आसानी से बना सकती हैं। इस तरह के फ्लोरल डिजाइन आप बॉर्डर के लिए बनाएं। अंदर की तरफ अलग-अलग रंगों से आप होली की शुभकामनाएं दे सकती हैं।
होलिका दहन रंगोली डिजाइन (Holika Dahan Rangoli Design)

छोटी होली यानी होलिका दहन के दिन रंगोली से घर के आंगन को सजाना चाहती हैं तो इसके लिए आप आग की लपटों वाले इस तरह की रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप साथ बैकग्राउंड के लिए कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हैप्पी होली लिखना बिल्कुल भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs For Holi 2024: केवल 15 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये रंग-बिरंगे डिजाइन, होली के लिए हैं खास
तीली की मदद से होली पर रंगोली कैसे बनाएं? (Rangoli Designs Using Matchsticks)

अगर आप 10 मिनट में सिंपल से रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से सर्किल बनाकर बॉर्डर के लिए पत्तियां बना सकती हैं। पत्तियों को डेप्थ देने के लिए आप तीली की मदद ले सकती हैं। देखने में ये डिजाइन 3डी नजर आएगा। वहीं सर्किल के अंदर आप होली से जुड़ी मुबारक बाद दे सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको होली के लिए रंगोली के ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Youtube/Priyal food and art, instagram/rangoli_nation
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।