Holi AI Photo Prompt की मदद से बनाएं तरह-तरह की रंगीन फोटो, Google Gemini पर हिंदी प्रॉम्प्ट्स डालकर भी जनरेट हो जाएंगी होली की तस्वीरें

Holi AI prompt HD Photo: होली आ गई है और सोशल मीडिया पर रंगों से रंगीन तस्वीरें देखने को न मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। AI जनरेटेड होली फोटो डालने का ट्रेंड होली आने से पहले ही शुरू हो गया है। लोग Holi Prompt का यूज करके अलग-अलग तस्वीरें क्रीएट कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं। कभी फेस स्वैप, कभी कार्टून अवतार, तो कभी फैंटेसी बैकग्राउंड जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही है। नैनो बनाना से लेकर फन फिल्टर्स और AI इफेक्ट्स से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब हर त्योहार में अलग तरह से देखने को मिलता है। इस बार भी होली पर तस्वीरें बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोम्पट सर्च कर रहे हैं। वह होली पर सूट वाले प्रोम्पट से लेकर रंगों लगाने वाले प्रोम्पट से भी तस्वीरें बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह होली के दिन इसे ऑनलाइन पोस्ट कर पाएं। अगर आप भी Gemini से तस्वीर बनाने के लिए होली फोटो प्रोम्पट सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तरह-तरह के प्रोम्पट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
ट्रेंडिंग होली प्रॉम्प्ट 2026 (Holi AI prompt cinematic style)
मेरी फोटो को इस्तेमाल करके एक ऐसी तस्वीर बनाएं, जिसमें मैं बाहर होली मनाती हुई दिखूं।
मेरे चेहरे पर गुलाबी और पीले रंग का गुलाल लगा हो।
हल्की धूप मेरे चेहरे पर पड़ रही हो और स्किन साफ व नैचुरल दिखे।
आसपास हवा में उड़ता हुआ रंग नजर आए।
पूरी फोटो बिल्कुल असली कैमरे से खींची हुई और रियल लगे।

होली AI फोटो जनरेशन प्रॉम्प्ट (Holi AI Photo Editing Ideas For Instagram)
मेरी अपलोड की गई फोटो का इस्तेमाल करके मुझे एक सिनेमैटिक होली स्ट्रीट सेलिब्रेशन सीन में दिखाएं।
मेरे आसपास दोस्तों का ग्रुप खड़ा है, जो हंसते हुए एक-दूसरे पर रंग उड़ा रहे हैं।
हवा में नीले और लाल रंग का गुलाल उड़ता हुआ दिखाई दे।
मुझे सफेद कुर्ता पहनाएं, जिस पर होली के रंग हल्के-हल्के लगे हों।
शाम के सुनहरे रंग जैसी लाइटिंग हो और फोटो DSLR कैमरे से ली गई हो बिल्कुल रियलिस्टिक लगे।
इसे भी पढ़ें- Gemini से कपल कैंडल लाइट फोटो बनाने के लिए डालें ये Hindi AI Prompt, एक के बाद एक बना लेंगी सुंदर तस्वीरें

होली 2026 AI फोटो जनरेशन प्रॉम्प्ट (Google Gemini Holi AI Prompt )
मेरी अपलोड की गई फोटो का उपयोग करके एक रोमांटिक होली तस्वीर बनाएं, जिसमें मेरा चेहरा शामिल हो।
फोटो में मेरा पार्टनर मेरे गाल पर प्यार से गुलाल लगा रहा हो।
चेहरे पर हल्के पेस्टल रंग हों और एक्सप्रेशन बिल्कुल असली दिखें।
पीछे का फेस्टिव माहौल हल्का ब्लर हो और हवा में उड़ते हुए रंग नजर आ रहे हों।
फोटो प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसी लगे और पूरी तरह रियलिस्टिक डिटेल्स में हो।

Viral Holi AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट (Happy Holi AI Prompt Ideas)
मेरी अपलोड की गई फोटो का इस्तेमाल करके एक फोटो बनाएं, जिसमें मैं सबसे ज्यादा दिखूं। मुझे सफेद कुर्ता पहने हुए कैमरे की ओर चमकीला बैंगनी रंग उछालते हुए दिखाएं।
हवा में उड़ते हुए रंग और स्लो-मोशन डिटेल में नजर आएं।
बैकग्राउंड में खुला आउटडोर सेटिंग हो, नीला आसमान और फेस्टिव माहौल दिखाई दे।
पूरी तस्वीर सुपर रियलिस्टिक लगे।

Holi AI फोटो प्रॉम्प्ट इंस्टाग्राम के लिए (Holi gulal Image Prompt)
मेरी अपलोड की गई फोटो को फेस रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल करके एक होली फोटो बनाएं।
मुझे एक देसी भारतीय गांव के माहौल में दिखाएं, जहां आसपास त्योहार की सजावट हो।
मेरे चेहरे पर रंगीन गुलाल दिखे, जिसकी टेक्सचर बिल्कुल असली और रियल लगे।
सुबह की हल्की धूप हो और फोटो नैचुरल टोन वाली लगे।

Holi AI प्रॉम्प्ट गुलाल एक्सप्लोजन (Viral Happy Holi AI prompt)
मेरी अपलोड की गई फोटो को चेहरे के रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल करें। एक खूबसूरत होली का सीन बनाएं जिसमें मैं खुशी से गुलाबी और पीला गुलाल आसमान की ओर उछाल रही हूं। रंग मेरे ऊपर स्लो मोशन में फटते हुए दिखाई दें। मैंने सफेद रंग की हल्की और लहराती हुई कुर्ती पहनी हुई है, बाल हवा में उड़ रहे हैं। पीछे साफ नीला आसमान हो। तस्वीर सिनेमैटिक वाइड-एंगल स्टाइल में हो।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

होली के लिए फोटो प्रोम्पट (Holi AI prompt 2026)
मेरी अपलोड की गई फोटो को चेहरे के रेफरेंस के रूप में इस्तेमाल करें। एक खूबसूरत दृश्य बनाएं जिसमें मैं रंगों से भरी पीतल की थाली हाथ में लेकर धीरे-धीरे घूम रही हूँ। थाली में भरे रंगीन गुलाल हवा में हल्के-हल्के उड़ते हुए दिखाई दें। मैंने ड्रेस पहनी हो, हाथों में चूड़ियां हों जो घूमते समय हिलती हुई दिखें, चेहरे पर खुशी भरी मुस्कान हो। हल्की गर्म धूप, रंग-बिरंगा बैकग्राउंड और फोटो असली लगे।

होली पर गोल घूमते हुए फोटो बनाने के लिए प्रोम्पट (Google Gemini Holi Prompt)
मेरी अपलोड की हुई फोटो को चेहरे के रूप में इस्तेमाल करें। एक खूबसूरत होली का दृश्य बनाएं, जिसमें मैं खुशी से घूम रही हूं और मेरे चारों तरफ रंग-बिरंगा गुलाल हवा में उड़ रहा है। हल्की धूप हो, पीछे त्योहार वाला चमकदार और खुशियों से भरा माहौल दिखे। हवा में रंगों का धुआं-सा असर हो, हाथों की चूड़ियां हल्के-हल्के हिलती नजर आएं और मेरे चेहरे पर खुश और कैंडिड मुस्कान हो। पूरी तस्वीर रियल और डॉक्यूमेंट्री स्टाइल में हो।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।