herzindagi
hindu new year  calendar

Hindu New Year 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष और क्या है इसका महत्व

हिन्दू नव वर्ष जल्द ही शुरू होने को है। ऐसे में आइये जानते हैं पंचांग के अनुसार, हिन्दू न्यू ईयर की तिथि और महत्व के बारे में।   
Editorial
Updated:- 2023-02-06, 11:53 IST

Hindu New Year 2023: अमूमन तौर पर हम सभी 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाते हैं। हालांकि इस दिन मनाया जाने वाला नया साल इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार होता है। हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के साथ होती है। चैत्र माह का आगमन मार्च के अंत या अप्रैल महीने की शुरुआत में होता है। यानी कि तब से जब से भारत में फाइनेंशियल ईयर आरंभ होता है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब से शुरू होने जा रहा है इस साल विक्रम संवत हिन्दू नव वर्ष और क्या है इसका महत्व।

कब से शुरू होगा हिन्दू नव वर्ष

hindu new year  date

हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। पंचांग के अनुसार, इस साल विक्रमी संवत 2080 हिन्दू नव वर्ष 22 मार्च 2023, दिन बुधवार (बुधवार के खास मंत्र) को मनाया जाएगा। हिन्दू नव वर्ष को और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे कि, संवत्सरारंभ, वर्षप्रतिपदा, विक्रम संवत् वर्षारंभ, गुडीपडवा, युगादि आदि।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: घर के इन 8 स्थानों पर रखें कुमकुम, दूर होगी पति से अनबन

कौन है हिन्दू नव वर्ष का स्वामी

hindu calendar

शास्त्रों में कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष का पहला दिन जिस भी दिवस पर पड़ता है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है। इस साल हिन्दू नव वर्ष बुधवार के दिन से शुरू हो रहा है। ऐसे में बुध ग्रह इस पूरे साल के स्वामी माने जाएंगे।

हिन्दू नववर्ष का महत्व

hindu new year  significance

हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष की जब शुरुआत होती है तब चैत्र का महीने होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला त्यौहार नवरात्रि पड़ता है जिसमें 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से पूजा की जाती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:Unique Temple: इस मंदिर में लगती है स्टांप पेपर पर अर्जी, अनोखे ढंग से होती है कार्यवाही

हिन्दू नव वर्ष से ही त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है। हिन्दू नव वर्ष आध्यात्म का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन ही प्रभु श्री राम (श्री राम ने क्यों भोगा 14 वर्ष का ही वनवास) का राज्याभिषेक हुआ था। हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन ही श्री राम ने बाली का वध किया गया था। युधिष्ठिर भी इसी दिन राजा बने थे।

इसी दिन से मां दुर्गा घर-घर में विराजती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। हिन्दू नव वर्ष के प्रथम दिन ही ब्रह्मा ने इस ब्रह्मांड और सृष्टि का सृजन किया था। माना जाता है कि हिन्दू न्यू ईयर के पहले दिन की शुरुआत अगर भजन पूजा-पाठ से की जाए तो इससे पूरा साल शुभ परिणामों के आगमन से बीतता है।

बता दें कि हिन्दू कैलेंडर पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। इसी कारण से अंतरिक्ष या किसी भी वैज्ञानिक अनुसंधान में हिन्दू पंचांग को इंग्लिश कैलेंडर के मुकाबले ज्यादा महत्व दिया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, न सिर्फ तिथि का पता चलता है बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनके हाल के बारे में भी जाना जा सकता है। हिन्दू नव वर्ष आध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिक आधार भी रखता है।

तो ये था हिंदी नव वर्ष विक्रम संवत का महत्व और उससे जुड़ी रोचक बातें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।