Election 2019 Results: मथुरा से हेमा मालिनी 2.93 लाख वोटों से जीतीं

यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हेमा मालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरएलडी के नेता कुंवर नरेंद्र सिंह पर कल लगातार बढ़त बनाए रखी और 2.93 लाख वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत गईं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मिले मैंडेट का असर मथुरा में भी साफ नजर आया और हेमा मालिनी के प्रतिनिधित्व में जनता ने विश्वास दिखाया।
गौरतलब है कि इससे पहले हेमा मालिनी ने अपने वोटरों को रिझाने के लिए खूब जोर आजमाइश की थी। कैंपेनिंग के दौरान हेमा मालिनी का खेत में किया गया पब्लिसिटी स्टंट भी काफी पसंद किया गया था। हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र में कैंपेन करते हुए खेतों में फसल काटती नजर आईं थीं और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं।
मथुरा के गोवर्धन इलाके में जिस समय महिलाएं अपने खेतों में फसल काट रही थीं, तभी हेमा मालिनी वहां पहुंच गईं और उन्होंने गेंहू की हंसिये से कटाई की। इस दौरान हेमा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। न्यूज एसेंजी एएनआई की तरफ से जारी तस्वीरों में हेमा मालिनी खेतों में काम करने वाली महिलाओं के साथ पूरे जोश में नजर आईं। एक हाथ में फसल काटने वाला हंसिया और दूसरे हाथ में गेंहू का गट्ठर पकड़े हेमा मालिनी काफी दिलचस्प दिखाई दी थीं और हेमा मालिनी को अपने पास देखकर वहां खड़ी महिलाएं भी मुसकुराए बगैर रह ना सकीं।
इसे जरूर पढ़ें: हेमा मालिनी की कभी संपत्ति पर सवाल तो कभी उनका उड़ा मजाक, उन्होंने कहा “यह मेरा आखिरी चुनाव”
महिला मजदूर के साथ अरबपति हेमा मालिनी
खेत में मजदूरों के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हेमा मालिनी से यह सवाल भी पूछा गया था कि इतने साल तक उन्हें खेत और फसलों की याद क्यों नहीं आई? सज-संवरकर फसल काटने जाना चुनावी हथकंडा नहीं है तो और क्या है?
अरबपति हेमा मालिनी हैं पति धर्मेंद्र से ज्यादा अमीर
दिलचस्प बात ये है कि बीते पांच वर्षों में हेमा मालिनी की कुल सम्पत्ति की कीमत में 34 करोड़ 46 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि उनके पति धर्मेंद्र की सम्पत्ति में सिर्फ 12 करोड़ 30 लाख रूपये की ही बढ़त दर्ज हुई है। पति-पत्नी ने बीते पांच सालों में आयकर विभाग में दाखिल की गईं डीटेल्स के अनुसार 10-10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।