बहुत जल्द ही साल 2022 हमसे विदा लेने वाला है और आने वाले साल को लेकर सभी के मन में अनगिनत सवाल हैं। नया साल आपके लिए कुछ नई उम्मीदें और उत्साह ला सकता है और आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।
आपके मन में नए साल में अपनी सेहत को लेकर भी कुछ सवाल होंगे। साल 2023 में आपको सेहत कैसी होगी? आपकी राशि के लिए यह समय कोई स्वास्थ्य समस्या का संकेत तो नहीं दे रहा है? आने वाले समय में हेल्थ को लेकर कोई चिंता वाली बात तो नहीं है?
ऐसे कई सवालों के जवाब आपको इस लेख में विस्तार से मिलेंगे। आइए Aamna Singh, Tarot card reader and creator, Koo App से जानें कि टैरो कार्ड के अनुसार आपकी सेहत नए साल में कैसी रहने वाली है।
मेष राशि
टैरो कार्ड के अनुसार आप इस साल अपनी सेहत को नजरअंदाज कर सकते हैं। सेहत (मेष हेल्थ होरोस्कोप 2023) पर ध्यान न देने की वजह से किसी तरह की एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। आप सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्ड्स आपको अपने दिमाग और शरीर की अच्छी देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं। अगर आप सकारात्मक रवैया रखेंगे तो सब कुछ सुधर जाएगा।
वृषभ राशि
साल 2023 में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। टैरो कार्ड्स आपकी पृथ्वी राशि को अनुशासित जीवन जीने और खुद पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हैं। आपको धैर्य से अपने जीवन में बहुत स्थिरता लाने में मदद मिलेगी।(वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2023)
मिथुन राशि
आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करने की आवश्यकता है। आपको भले ही सब करने का मन करे, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि स्वस्थ दिल और दिमाग रखने रखने के साथ एक स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े रहें।
कर्क राशि
आपकी राशि जल चिह्न से जुड़ी होने की वजह से बहुत भावुक है। इसलिए टैरो कार्ड्स आपको सलाह देते हैं कि आप तनाव न लें। आप उन विकल्पों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें जो आपको संतुलित रखते हैं। एक और युक्ति आपके काम आएगी वह है स्वस्थ जीवन शैली अपनाना। मानसिक शांति के लिए नियमित सुबह सैर पर जाएं और स्वस्थ भोजन करें।
सिंह राशि
आपके लिए इस साल स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन यदि आप वृद्धावस्था में हैं तो ख़ुद पर ज़्यादा बोझ डालना बंद करें और ख़ुद की देखभाल में अधिक समय दें।
कन्या राशि
आपके लिए साल 2023 औसत रहेगा। अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो राहत मिल सकती है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए रेगुलर चेकअप कराएं।
तुला राशि
कार्ड के अनुसार यह वायु राशि इस साल स्वास्थ्य विकल्पों में सुधार करेगी। तुला राशि वालों को अधिक शारीरिक गतिविधि का विकल्प चुनना चाहिए और स्वयं की देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके साथ ही आपको समय-समय पर मेडिकल चेकअप के लिए भी जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Health Horoscope 2023: आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
वृश्चिक राशि
आपको सलाह दी जाती है कि ज्यादा न सोचें और बेवजह का तनाव न लें। किसी भी अनावश्यक स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए यह अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय होने का समय है।
धनु राशि
आपके लिए फिटनेस के लिहाज से साल 2023 अच्छा रहने वाला है। आने वाले दिनों में आपको जीवन शक्ति और ऊर्जा का अनुभव होगा। आपके लिए व्यायाम करते रहना और अनुशासित जीवन जीने की कोशिश करना महत्वपूर्ण है।
इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल
मकर राशि
आपको सलाह दी जाती है कि आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अस्वास्थ्यकर पैटर्न से परहेज़ करें। अगर आपने किसी भी चिकित्सा मुद्दों का सामना किया है तो वे ठीक हो जाएंगे। किसी भी डॉक्टरी सलाह और नुस्खे का अच्छी तरह से पालन करें। कुल मिलाकर आपके लिए एक स्वस्थ वर्ष टैरो कार्ड पर दिखाई दे रहा है।
कुंभ राशि
आपके लिए साल 2023 एक व्यस्त साल होगा, लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनके लिए अनुशासित जीवन का पालन करना, ध्यान करने की कोशिश करना और अपने मन और शरीर को संतुलित करना अनिवार्य है। इससे आपको अपना एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद मिलेगी। (कुंभ राशिफल 2023)
मीन राशि
साल 2023 में आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जंक फूड से बचें और एक ऐसी दिनचर्या बनाने की कोशिश करें जिसमें शारीरिक और मानसिक व्यायाम मिश्रित हो। आप एक जल चिह्न हैं इसलिए सुझाव है कि तनाव लेने से बचें और स्वस्थ दिमाग रखने की कोशिश करें।
सेहत के लिहाज से साल 2023 सभी राशियों के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें और खान-पान ठीक रखें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images- freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।