Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Hariyali Teej 2023 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi Aur Mahatva: हिन्दू धर्म में सुहागिनों के लिए तीज बहुत खास होती है।
वहीं सावन में आने वाली तीज हरियाली तीज के नाम से जानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब पड़ रही है हरियाली तीज और साथ ही जानेंगे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
हरियाली तीज 2023 तिथि (Hariyali Teej Tithi 2023)

- सावन हरियाली तीज तिथि आरंभ: 18 अगस्त, दिन शुक्रवार, रात 8 बजकर 2 मिनट
- सावन हरियाली तीज तिथि समापन: 19 अगस्त, दिन शनिवार (शनिवार के उपाय), रात 10 बजकर 19 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को दीजिए हरियाली तीज की बधाई
हरियाली तीज 2023 शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat)
- हरियाली तीज की पूजा के लिए सुबह का मुहूर्त आरंभ: 7 बजकर 47 मिनट
- हरियाली तीज की पूजा के लिए सुबह का मुहूर्त समापन: 9 बजकर 22 मिनट
- हरियाली तीज की पूजा के लिए दोपहर का मुहूर्त आरंभ: 12 बजकर 32 मिनट
- हरियाली तीज की पूजा के लिए दोपहर का मुहूर्त समापन: 2 बजकर 7 मिनट
- हरियाली तीज की पूजा के लिए शाम का मुहूर्त आरंभ: 6 बजकर 52 मिनट
- हरियाली तीज की पूजा के लिए शाम का मुहूर्त समापन: 7 बजकर 45 मिनट
हरियाली तीज 2023 पूजा विधि (Hariyali Teej 2023 Puja Vidhi)

- हरियाली तीज के दिन सुबह उठकर स्नान करें।
- नए वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखना है।
- पूजा स्थल की साफ-सफाई करें।
- महादेव और मां पार्वती की मिट्टी से मूर्ति बनाएं।
- लाल कपड़े पर उन मूर्तियों को स्थापित करें।
- पूजा की थाली में सुहाग की सभी चीजें रखें।
- महादेव और मां पार्वती को वह चीजें अर्पित करें।
- महादेव और मां पार्वती (मां पार्वती के मंत्र) का ध्यान करें।
- तीज कथा पढ़ें और अंत में आरती उतारें।
- शाम के समय भी यही विधि दोहरायें।
- फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।
यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: घर की इस दिशा में रखें बेलपत्र, होगा लाभ
हरियाली तीज 2023 महत्व (Hariyali Teej 2023 Mahatva)
- हरियाली तीज का व्रत सुहागिनों के साथ-साथ अविवाहित लड़कियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
- हरियाली तीज व्रत के प्रभाव से अविवाहित कन्याओं को शिव समान पति प्राप्त होता है।
- साथ ही, विवाह में आ रही बाधा या देरी दूर होती है और मन चाहा वर पति रूप में मिलता है।
- प्रेम संबंध मजबूत होता है और जल्दी ही प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लग जाती है।
- वहीं, सुहागिन महिलाओं को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पति के साथ संबंध मधुर बनाते हैं।
अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रखती हैं तो इस पर्व से जुड़ी समस्त जानकारी यहां से ले सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।