Happy New Year: नए साल के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश

बस चंद दिन ही बचे हुए है नए साल में। नए साल को पूरे देश में धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जता है। पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए सभी इंतजार में रहते हैं। इस ख़ुशी में मौके पर लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भी भेजते रहते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को नए साल की बधाई संदेश भेजना चाहते हैं, तो आज आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप दूर बैठे अपनों को भेजकर नए साल की बधाई दें सकते हैं। तो आइये इन संदेश को देखते हैं।
1-नया सवेरा एक नई किरण के साथ,
नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ,
आपको ये नया साल मुबारक हो,
मेरी ढेर सारी दुआओं के साथ।
नए साल की बधाई आपको।
2-बीत गया जो साल भूल जाएं,
नए साल को हंस कर गले लगाएं,
करते हैं हम रब से दुआ सिर झुका कर,
इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं।
नया साल मुबारक हो आपको।
3-देखो नूतन वर्ष हैं आया,
धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया।
एक खूबसूरती, एक एहसास एक ताज़गी,
एक विश्वास एक सपना,
एक सच्चाई एक कल्पना,
यही हैं एक नव वर्ष की शुरुआत।
इसे भी पढ़ें: Happy New Year: परिवार संग इन बेहतरीन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न
4-भूल जाओ बीते हुए कल को,
दिल में बसा लो आने वाले पल को,
खुशियां लेकर आयेगा आने वाला कल,
नये साल की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
5-आपके दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
आप के लिए यही है हमारी शुभकामनाएं।
मुबारक हो आपको नया साल।
6-मुबारक हो तुम्हे नववर्ष का प्रथम महिना,
चमको तुम जैसे फागुन का महिना ।
पतझर न आये तेरी जिन्दगी में,
यही हैं दोस्त अपनी तम्मना।
7-चांद को चांदनी मुबारक,
आसमान को सितारे मुबारक,
हमारी तरफ से आपको नया साल मुबारक।
हैपी न्यू ईयर 2021।
8-आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं,
कोई मुझसे पहले न बोल दे,
इसलिए सोचा क्यों न आज ही,
आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं।
इसे भी पढ़ें: Decade Ender: भारत की वो महिलाएं जिन्होंने दुनिया के सामने प्रस्तुत की मिसाल
9-कल नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दिन आपको,
कि ख़ुशी भी आपकी मुस्कुराहट की
दीवानी हो जाएं।
नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाए आपको।
10-आने वाला यह साल आपके लिए सबसे अच्छा रहें,
और ईष्वर आपको और ज़्यादा कामयाब बनाएं।
इसी दुआ के साथ आपको,
नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@videohive.img.customer.envatousercontent.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।