Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

घर का सारा काम खुद करती हैं तो ऐसे बनाएं अपना काम आसान

ज्यादातर महिलाएं घर का सारा काम अकेली करती हैं जिसके कारण वह काफी ज्यादा थक जाती हैं। ऐसे में जानिए कैसे अपना काम बनाए आसान।  
Updated:- 2023-09-04, 16:17 IST
image

ऑफिस की काम की तरह घर का काम भी करना आसान नहीं होता है। कई सारी जिम्मेदारियों के साथ घर का काम करना एक टास्क से कम नहीं हैं। ऐसे में आप घर की महिलाओं को घर की  Minister भी कह सकते हैं। ऐसे में घर से संबंधित छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्य बिना उनकी सलाह के नहीं हो सकता है। 

घर के काम जल्दी कैसे करें?

अकेले करने से अच्छा है कि कुछ काम आप अपने बच्चों या पति के साथ बाट लें। इससे आपको काफी मदद मिल जाएगा। कुछ काम ऐसे होते हैं जो बच्चे और आपके पति आसानी से कर सकते हैं। इसलिए सारा काम अकेले ना करें। बेडशीट लगाना या फिर कपड़े धूप में दिखाना। इन कामों को आप अपने बच्चों से करवाएं। वहीं आप चाहे तो अपने पति की मदद घर की सफाई के लिए ले सकती हैं। इससे आपकी काफी मदद हो जाएगी। आपको बिल्कुल भी थकावट नहीं होगी। 

काम की शुरुआत कैसे करें?

hacks to quickly and easily do household work

अगर आप चाहती है कि आपका सारा काम सही तरीके से समय से हो जाएं तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा। तभी आप अपना सारा काम समय पर कर पाएगी। समय जल्दी उठने के बाद घर की सफाई और बर्तन को निपटा लें। ताकि आपका सारा काम समय के साथ होता जाएं। कोशिश करें की सुबह 7 बजे तक अपना सुबह का सारा काम कर लें। 

यह भी पढ़ें- किचन के काम को आसान बनाएंगे ये टिप्‍स, बच जाएगा आपका पूरा दिन

आलस के कारण बढ़ता है काम

Household Hacks

रात का बर्तन रात में ही साफ कर देना चाहिए। इससे काम काफी कम हो जाता है। अगर आप  रात के बर्तन को सुबह धोती है तो आपका काफी समय बर्बाद होगा। इससे सुबह से ही थकावट होने लगती हैं। जिसके कारण काफी दिक्कत होती हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए घर से काम करने के ये तरीके हैं सबसे आसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit:  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।