बारिश के कारण गीले हो गए हैं मोजे, तो इन तरीकों से मिनटों में सुखाएं

बारिश के मौसम में कपड़े गीले होना और ना सुखना सबसे आम समस्या में से एक है। कई बार ऐसा होता है कि सड़कों में भरे पानी के कारण जूते और मोजे गीले हो जाते हैं। जूतों को पोंछ कर सुखाया जा सकता है लेकिन नायलॉन और ऊन के कपड़े से बने मोजे को आसानी से नहीं सुखाया जा सकता है। साथ ही यदि बारिश के दिनों में यदि हम कपड़े धोकर भी रखते हैं, तो मोजे को सुखाना आसान नहीं है। ऐसे में मानसून में यदि मोजे नहीं सूख रहे हैं तो बताए गए तरीकों को अपनाएं और फटाफट सुखाएं।
माइक्रोवेव में मोजे सुखाएं
माइक्रोवेव में मोजे सुखाना सुनकर अजीब लग रहा है लेकिन ये मोजे सुखाने के लिए बढ़िया हैक हो सकता है। माइक्रोवेव में आप खाना गर्म करने से लेकर डिशेज बनाने का काम फटाफट कर सकते हैं। आप माइक्रोवेव में एक प्लेट ले और उसमें गीले मोजे को डालकर टाइमर सेट करें। थोड़ी देर बाद देखेंगे कि आपका गीला मोजा सुख गया होगा।
हेयर ड्रायर में सुखाएं मोजे

हेयर ड्रायर से आप गीले बालों को सुखाने के अलावा कपड़े और मोजे को भी सुखा सकते हैं। मोजे को हेयर ड्रायर से सुखाने के लिए मोजे को साफ करके वॉशिंग मशीन के ड्रायर में पहले सुखा लें, फिर हेयर ड्रायर ऑन करके मोजे पर चलाएं। हेयर ड्रायर की गर्म हवा से फटाफट आपके मोजे सुख जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: व्हाइट पैंट पर लग गया है दाग? इन चीजों से करें साफ
आयरन से सुखाएं गीले मोजे
आयरन से आप कपड़े प्रेस करने के साथ साथ गीले मोजे भी सुखा सकते हैं। इसके लिए करना कुछ नहीं है बस मोजे को अच्छे से निचोड़ लें और टावल या सूती के कपड़े में लपेट लें। अब गीले मोजे के ऊपर गरम गरम आयरन चलाएं, कुछ देर में देखेंगे कि आपका गीला मोजा सुख गया है।
टॉवल से सुखाएं गीले मोजे

टॉवल की मदद से भी आप गीले मोजे को सुखा सकती हो। टावल में गीले मोजे को लपेटे और फिर अच्छे से निचोड़ें। मोजे को टावल में लपेटकर निचोड़ने से मोजे के एक्स्ट्रा पानी टावल में एब्जॉर्ब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से करें फ्लोर मैट की सफाई
वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाएं मोजा

वॉशिंग मशीन के ड्रायर में 2-3 कॉटन के कपड़े और टावल डालें फिर उसमें गीले मोजे डालकर ड्रायर ऑन करें। मोजे के पानी टावल में एब्जॉर्ब होकर जल्दी सूख जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit - Shutterstock, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।