माता-पिता की इन आदतों का बच्चों पर पड़ता है बुरा असर

बच्चों की सही तरीके से परवरिश करना माता- पिता की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में आपको हम बताएंगे किन चीजों से बच्चों को बचाकर रखना चाहिए। 
Updated:- 2024-07-23, 15:47 IST
image

बच्चे की सही से परवरिश करना माता- पिता के हाथ में होता है। ऐसे में कम उम्र से ही बच्चे माता- पिता को देखकर उनकी आदतों से चीजें सीखने लगते हैं। कहा जाता है ना बच्चों को जो सिखाया जाता है वह वहीं सिखते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो बच्चों पर गलत असर छोड़ती हैं। ऐसे में बच्चों को सामने भूलकर भी इन चीजों को नहीं करना चाहिए। 

स्क्रीन टाइम पर फोक्स

अगर आप अपने बच्चे के सामने पूरी दिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपके बच्चे भी आपकी तरह फोन के लिए जिद करना शुरू कर देंगे। ऐसे में आपको खुद भी स्क्रीन टाइम का कम इस्तेमाल करना चाहिए।

गलत भाषा का उपयोग

How to Teach Your Children For Better Future in Hindi

माता-पिता अगर बात- बात पर गलत भाषा का उपयोग करते हैं तो बच्चे भी इन भाषा का उपयोग करना सीख जाएगे। इससे बच्चों का व्यवहार पर काफी गलर असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों के सामने आपको सही तरीके से बात करना है। हमेशा दूसरों का सम्मान करना है ताकि आपके बच्चे भी आपका सम्मान करें। 

क्रोध ना करें

कई बच्चे बचपन से ही काफी ज्यादा गुस्सा करते हैं। ऐसा तभी होता है जब पेरेंट्स में किसी भी एक सदस्य को काफी ज्यादा गुस्सा आता है। अगर आप हर छोटी बात पर भड़क जाते हैं तो आपसे आपका बच्चा भी यही सिखने वाला है। ऐसे में आपको बिलकुल भी क्रोध नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- बचपन में ही दें बच्चों को ये 5 सीख, कभी गलत संगत में नहीं पड़ेगा आपका लाडला

नियमों का पालन न करना

अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपके बच्चे भी आपसे यही सीखने वाले हैं। ऐसे में नियमों की अहमियत के बारे में आपको अपने बच्चे को बताना चाहिए। इससे बच्चे बचपन से ही किसी भी नियम को तोड़ने से पहले 100 बार सोचेगे। 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करते वक्त मैं लेती हूं इन टिप्स की मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।