घर से रहती हैं दूर तो ऐसे रखें अपने माता-पिता का ख्याल

अगर आप अपने घर से दूर हैं, तो आप अपने माता-पिता का ख्याल आसानी से रख सकती हैं। माता-पिता का ख्याल रखने के लिए बस आपको कुछ टिप्स को फॉलो करनी होंगी। 

 
tips to take care of your parents when you are away from home in hindi

ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई या फिर जॉब के कारण घर से दूर रहने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं रखते हैं और बच्चों को भी उनकी बहुत फ्रिक होती है। अगर आप घर से दूर रहती हैं तो अपने माता-पिता का ख्याल रख सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करने की जरूरत है।

1)वीडियो कॉल का सहारा लें

tips to take care of your parents when you are away from home

काम के कारण अक्सर बच्चे अपने माता पिता से रोजाना बात नहीं कर पाते हैं, लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप माता-पिता से दिनभर में एक बार जरूर बात करें। ऐसे में आप अपने माता-पिता की सेहत के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं।अगर आप रोज वीडियो कॉल नहीं कर पा रही हैं तो दो-तीन दिन में वक्त निकालकर रोजाना कुछ मिनट अपने माता-पिता से कॉल पर बात करें और उनकी सेहत के बारे में जानकारी रखें।

2)हेल्थ चेकअप करवाएं

आपको अपने माता -पिता का हर महीने में एक बार हेल्थ चेक अप जरूर कराना चाहिए। इससे अभिभावक के स्वास्थ्य को लेकर आप पहले से सतर्क रहेंगी। इसके साथ ही अगर आपके माता-पिता को किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होगी तो वह भी आपको पता चल जाएगी। इसके अलावा आपको माता-पिता का स्वास्थ्य बीमा जरूर करवाना चाहिए। माता-पिता की तबीयत ठीक ना होने पर आप उनका इलाज करा सकेंगी।

इसे भी पढ़ें- वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये चार बातें

3)रिश्तेदारों के संपर्क में रहें

आपको अपने रिश्तेदारों के सम्पर्क में रहना चाहिए और समय-समय पर अपने माता-पिता की खबर लेते रहना चाहिए ताकि अगर आपके अभिभावक को कोई समस्या हो तो उन्हें तुरंत सहायता मिले।

4)बाहर घूमने जाएं

आपको समय-समय पर अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाते रहना चाहिए। हर दो-तीन माह में थोड़ी आउटिंग जरूरी है। इससे मूड चेंज होता है और काफी पॉजिटिविटी भी माता-पिता को महसूस होगी।(बचपन में ही दें बच्चों को ये 5 सीख)

आप अगर घर से ज्यादा दूर नहीं रहती हैं तो वीकेंड पर फैमिली के साथ पिकनिक पर जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना है तो पेरेंट्स उनमें ये स्किल जरूर डेवलप करें

इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने माता-पिता का ख्याल रख सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP