Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:08 PM IST

Guru Nanak Jayanti 2023: कब है गुरु नानक जयंती? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

Guru Nanak Jayanti 2023 Date: गुरु नानक जयंती का उत्सव पूरा भारत में मनाया जाता है। इस आर्टिकल में जानें गुरु नानक जयंती कब है और उससे जुड़ी तमाम अहम जानकारी।   
Updated:- 2023-11-22, 15:00 IST
image

Guru Nanak Jayanti 2023 Date: गुरु नानक जयंती का दिन सिख धर्म के साथ-साथ पूरे भारत के लोगों के लिए अहम है। इस दिन लोग जगह-जगह लंगर करते हैं और प्रभात फेरी निकालते हैं। बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन को ही गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु नानक जयंती कब है और इससे जुड़ी अहम जानकारी इस आर्टीकल में जानें।

गुरु नानक जयंती 2023 डेट (Guru Nanak Jayanti 2023 Date) 

Guru Nanak Jayanti  Date

कार्तिक माह की पूर्णिमा 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू हो रही है। ऐसे में इस साल गुरु नानक जयंती 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह प्रात काल से ही गुरुद्वारों में रौनक लगनी शुरू हो जाती है। 

इसे भी पढ़ेः गुरु नानक जयंती पर लुधियाना के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में देश के हर कोने से पहुंचते हैं भक्त

गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है (Guru Nanak Jayanti History) 

माना जाता है कि गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर हुआ था। यही कारण है कि हर साल इस दिन को गुरु नानक जयंती के रूप में माना जाता है। सिख धर्म में गुरु नानक देव को बहुत अहम माना जाता है। 

गुरु नानक जयंती का महत्व (Importance of Guru Nanak Jayanti) 

आज गुरुद्वारों में लंगर की सेवा की खूब प्रशंसा होती है। बता दें कि लंगर की प्रथा शुरू करने वाले कोई और नहीं बल्कि गुरु नानक देव जी ही थे। मानवता, समृद्धि और सामाजिक न्याय की निस्वार्थ सेवा और प्रचार के लिए गुरु नानक देव ने बहुत अहम योगदान दिया। यही कारण है कि उनको और उनके गुणों को याद करते हुए हम हर साल गुरु नानक जयंती मनाते हैं। 

गुरु नानक जयंती को कैसे मनाएं (How to Celebrate Guru Nanak Jayanti) 

How to Celebrate Guru Nanak Jayanti

किसी भी जरूरतमंद की सेवा के लिए गुरु नानक जयंती का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ-साथ आप इस दिन गुरुद्वारों में जाकर आनंद उठा सकते हैं, सेवा कर सकते हैं और पूरे परिवार के साथ बैठकर गुरु नानक देव के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेः Guru Nanak Jayanti 2023: जानें इस पर्व को सेलिब्रेट करने के कुछ आसान टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।