herzindagi
IMPORTANCE OF CELEBRATING GOVARDHAN PUJA

Govardhan Puja 2022: जानिए क्या है इस त्यौहार का महत्व?

गोवर्धन पूजा हमारे देश में एक महत्वपूर्ण पर्व है लेकिन इसका क्या महत्व है हम आपको इस लेख में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2022-10-17, 11:28 IST

गोवर्धन पूजा का महत्व हिन्दू धर्म के लोगों के लिए सबसे अधिक होता है। यह त्यौहार ज्यादातर लोग धूमधाम से मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाते हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानी प्रतिपदा को मनाया जाता है और आमतौर पर यह दिवाली के पर्व के अगले दिन ही मनाया जाता है।

इस त्यौहार को मनाने के पीछे का कारण भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है लेकिन इस त्यौहार को मनाने का क्या महत्व है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

गोवर्धन पूजा मनाने का कारण

GOVARDHAN PUJA  SIGNIFICANCE

आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है। इस पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान इंद्र ने ब्रज गांव में बहुत तेज बारिश शुरू कर दी थी। इस कारण से वहां पर बाढ़ आ गई और त्राहि-त्राहि मच गई। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था।

कई दिनों के लगातार तूफान के बाद लोगों को अप्रभावित देखकर भगवान इंद्र ने अपनी हार मान ली और बारिश को रोक दिया। इसलिए इस दिन को एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है और इस पूजा का अलग महत्व है। इससे श्री कृष्ण ने भगवान इंद्र के घमंड को चूर कर दिया और सभी ब्रजवासियों ने उस दिन से श्री कृष्ण की पूजा करना शुरू कर दी थी। उस दिन से ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।

इसे जरूर पढ़ें-Govardhan Puja 2022: जानिए क्या होता है गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व?

क्या है गोवर्धन पूजा का महत्व?

इस पूजा को करने वाले व्यक्ति का सीधा प्रकृति से सामंजस्य बनाता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस पूजा में गोबर से बने हुए पर्वत की विधिपूर्वक पूजा करने और भगवान कृष्ण को भोग लगाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और गाय की पूजा करने का भी इस दिन पर विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से पूजा करने वाले व्यक्ति को इच्छानुसार फल भी मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि जो व्यक्ति गोवर्धन पूजा करता है उसके धन और समृद्धि का लाभ होता है और परिवार में खुशहाली रहती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें-Govardhan Puja Wishes In Hindi: गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामनाएं और संदेश

इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग को अर्पित करते हैं। आपको बता दें कि इस प्रसाद को अन्नकूट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन यह भोग भगवान को चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में अन्न कभी खत्म नहीं होता है।

इन सभी कारणों की वजह से पर्व का हमेशा से ही एक विशेष महत्व माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- flickr

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।