Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

Govardhan Puja इन सामान के बिना है अधूरी, देखिए लिस्ट

Govardhan Puja के दौरान कुछ विशेष सामग्री का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।   
Updated:- 2022-10-17, 16:59 IST
image

Govardhan Puja 2022: दिवाली के साथ-साथ गोवर्धन पूजा को भी भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर विधि विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि एक बार भगवान इंद्र ने ब्रज गांव में बहुत तेज से बारिश शुरू कर दी थी।

इस वजह से वहां पर बाढ़ आ गई थी। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। यही कारण है कि हम हर साल इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाते हैं। 

govardhan puja festival

चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि इस दिन पूजा करने के लिए आपको पहले से कौन-कौन सा सामान खरीदकर रखना है। 

गोवर्धन पूजा के लिए खरीदें ये सामान 

फूल और फल 

गोवर्धन पूजा के दौरान भगवान पर फूल चढ़ाएं जाते हैं और फलो को प्रसाद के रूप में भोग लगाया जाता है। अच्छा रहेगा कि आप पूजा के लिए पहले से ही इन दोनों चीजों को खरीद लें। 

इसे भी पढ़ेंः Govardhan Puja 2022: जानिए क्या है इस त्यौहार का महत्व?

गोवर्धन पूजा की कथा पुस्तक 

भारत में मनाए जाने वाले हर एक त्यौहार के पीछे कुछ पौराणिक कथाएं होती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भी कथा सुनी जाती है। माना जाता है कि इस कथा को सुने बिना गोवर्ध की पूजा अधूरी रहती है इसलिए आप पहले से ही कथा पुस्कत खरीद लें। 

अन्नकूट बनाने का सामान

गोवर्धन पूजा पर बनने वाले अन्नकूट के लिए आपको ढेर सारी चीजों की आवश्यकता होती है। फिर चाहे तरह-तरह के मसाले हो या सब्जियां। ऐसे में आप पहले से ही इसे बनाने की सामग्री खरीद लें। 

गाय के गोबर के बिना अधूरी है पूजा 

माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण गाय से बहुत प्रेम करते थे। यही कारण है कि गाय के गोबर के बिना गोवर्धन पूजा को अधूरा माना जाता है। इस पूजा पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए आपको भी गोबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में आप पहले से ही गोबर का बंदोबस्त कर लें। ताकी अंतिम समय में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

इसे भी पढ़ेंः Govardhan Puja 2022: इस कथा के बिना अधूरी है गोवर्धन की पूजा

उम्मीद है आपको गोवर्धन पूजा पर किन सामान को खरीदना है अब समझ आ गया होगा। अगर आप इसी विषय के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर सवाल करें। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।