Gold Silver Rate Today: पहली बार ₹1.5 लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड, चांदी के बढ़ते रेट से निवेशकों में मची हलचल

Gold Silver Price in Hindi: गोल्ड प्राइस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी के साथ गोल्ड के भाव ने इतिहास रचते हुए डेढ़ लाख पार कर दिए हैं। जी हा, ऐसा पहली बार हुआ है जब 10 ग्राम सोने का भाव डेढ़ लाख रुपए के पार चला गया है। मंगलवार को गिरावट के साथ जब सोना एकदम खुला तो सभी को रिकॉर्ड तोड़ झटका दे गया। वहीं, चांदी भी किसी से कम नहीं है। बता दें कि चांदी में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं और रेटों में कितना उछाल देखने को मिल रहा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिल्वर गोल्ड के लेटेस्ट प्राइस (Gold Latest Price) क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
सिल्वर गोल्ड प्राइस (Silver Gold Price in Hindi)
बीते सोमवार यानी 19 जनवरी को चांदी का बंद भाव 3 लाख रुपए को पार कर गया था। वहीं, इसके बंद भाव की बात करें तो 3,10,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। वहीं, चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 32,187 रुपए यानी 11.18% की वृद्धि देखी गई है। इससे अलग 16 जनवरी को चांदी का बंद भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
-1768979316877.jpg)
वहीं, अगर सोने की बात करें तो बता दें कि सोने के रेटों में काफी उछाल आया है। कारोबारी दिन सोमवार को इसका बंद भाव 1,45,639 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि मंगलवार को मामूली गिरावट देखी गई। ऐसे में 1,45,500 रुपये पर सोने का भाव खुला।
जब एमसीएक्स पर कारोबार बढ़ा इसमें तेजी कम नहीं हुई बल्कि 6861 रुपये की तेजी के साथ ये 1,52,500 रुपये तक पहुंच गया। यानी इसका रेट डेढ़ लाख के पार चला गया।
-1768979378509.jpg)
साल 2026 के शुरुआती दिनों में सोने की कीमतों में थोड़ी सुस्ती देखी गई, वहीं, अब तेज उछाल से इस सुस्ती को खत्म होता देखा गया। बता दें कि सोने ने फिर साल 2025 जैसी तेज रफ्तार पकड़ ली है।
ध्यान दें कि इस महीने के शुरुआती 20 दिनों के अंदर 24 कैरेट सोने की कीमत में 17,053 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, 5 फरवरी 2026 की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें - 2026 Is The New 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है 10 साल पुरानी यादों की ये चर्चा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।