Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Gold Price Update: क्या आपने कभी सोचा है क्यों और कैसे घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम? गोल्ड प्राइज के आसमान छूने और जमीन पर गिरने का गणित यहां समझें

Why Gold Prices are increasing: आज 22 अप्रैल को सोने के भाव ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया और Gold Price में जमकर उछाल देखने को मिला। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 98,533 रुपये के आस-पास है और अगर सोने के रेट ऐसे ही बढ़ते रहे तो यह 1 लाख तक पहुंच सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि सोने के भाव बढ़ने और गिरने के पीछे का गणित क्या है।
Updated:- 2025-04-22, 17:35 IST
image

Gold Rate Today: आज 22 अप्रैल को सोने के भाव ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया और Gold Price में जमकर उछाल देखने को मिला। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 98,533 रुपये के आस-पास है और अगर सोने के रेट ऐसे ही बढ़ते रहे तो यह 1 लाख तक पहुंच सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि सोने के भाव बढ़ने और गिरने के पीछे का गणित क्या है। देश के ज्यादातर शहरों में आज सोने का भाव 98,000 रुपये के ऊपर ही है और उम्मीद की जा रही है कि अभी गोल्ड प्राइज और बढ़ेगा। सोना पीढ़ियों से हमारे देश में केवल गहनों के तौर पर नहीं, बल्कि एक निवेश के तौर पर देखा जाता है और कहा जाता है कि अच्छे-बुरे वक्त में यह साथ निभाता है। सोने की कीमतों पर कमी या बढ़ोत्तरी के बारे में हम हमेशा सुनते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों और कैसे घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम? गोल्ड प्राइज पर किन चीजों का असर पड़ता है और इसका अमेरिकी डॉलर से क्या कनेक्शन है, चलिए आपको बताते हैं।

आखिर क्यों घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम?

factors that affect gold price

  • सोने के भाव आज आसमान छू रहे हैं। सोने के भाव घटने-बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं। ग्लोबल रेट, टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की वैल्यू समेत कई कारणों से सोने के भाव घटते-बढ़ते रहते हैं।
  • अगर भारतीय बाजारों की बात करें, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और मांग पर भी सोने की कीमत निर्भर करती है।
  • भारत में सोना निवेश का एक अच्छा जरिया माना जाता है। इसलिए, शादी और त्योहारों के आस-पास भी इसके दामों में तेजी देखने को मिलती है।
  • अगर दुनिया में कहीं युद्ध जैसे संकट पैदा हो, तो भी लोग सोने को एक अच्छा इंवेस्टमेंट पॉइंट मानते हैं और तब भी इसकी कीमत बढ़ जाती है।

what affects gold prices

  • सोने की कीमतों का डॉलर से भी कनेक्शन है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है क्योंकि अमेरिकी डॉलर के गिरने से बाकी करेंसी की वैल्यू बढ़ जाती है।
  • रुपये और डॉलर की कीमतों का कनेक्शन भी इस पर असर डालता है। सोने का इम्पोर्ट भी बहुत अधिक होता है और ऐसे में जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो सोने की कीमत बढ़ने की संभावना रहती है।
  • ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोत्तरी भी इसकी कीमतों पर असर डालती है। जब किसी संकट के कारण आर्थिक दिक्कत शुरू होती है, तो भी अपने फाइनेंस को सेव करने के लिए लोग गोल्ड का सहारा लेते हैं और उस वक्त भी सोने की कीमतों पर असर होता है।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: एक झटके में फिर इतने रुपये महंगा हुआ सोना, 1 लाख के करीब पहुंचा प्राइस... जानें सही दाम में खरीदने के टिप्स

अभी क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव?

why gold price decreases
फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मानें तो अभी गोल्ड रेट में कमी के आसार नहीं दिख रहे हैं बल्कि अभी गोल्ड रेट में और उछाल आ सकता है। अमेरिका के टैरिफ प्‍लान और चीन से ट्रेड वार के कारण, सोने की कीमते बढ़ रही हैं और महंगाई बढ़ने के कभी आसार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के टैरिफ प्लान के बाद से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका असर गोल्ड रेट, शेयर बाजार समेत कई चीजों पर हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें- भारत के किन शहरों में मिलता है सस्ता सोना? जानिए कीमतें कम होने की असली वजह

 

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।