Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

पति शाहरुख खान के साथ कैसी लाइफ जीती हैं गौरी खान, जानिए उन्हीं की जुबानी

आमतौर पर पत्नियां अपने पति की थोड़ी-बहुत बुराई कर ही देती हैं, लेकिन बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने उनके बारे में क्या कहा, जानिए।  
Updated:- 2019-07-06, 16:04 IST
image

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल माने जाते हैं। टीनेज का प्यार और फिर कई चैलेंजेस का सामाने करने के बाद शादी करना अपने आप में बड़ी बात थी, लेकिन उसके बाद भी इनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, जिसका गौरी और शाहरुख खान ने मिलकर सामना किया। शाहरुख और गौरी दोनों के पेशे अलग हैं और दोनों ही अपने काम के लिए काफी पैशनेट हैं। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और दुनियाभर के दर्शकों का प्यार पाया है। शाहरुख अपने फिल्मों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काफी मसरूफ रहते हैं, वहीं गौरी खान भी बड़ी इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई बड़े सेलब्स के घर को डिजाइन किया है।

इसे जरूर पढ़ा: रोमांस के किंग शाहरुख खान ने गौरी के लिए खरीदा यह सबसे महंगा तोहफा

व्यवस्तता के बावजूद ये दोनों एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम देने में यकीन रखते हैं। आज भी ये दोनों पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हुए हैं। गौरी की रॉयल तस्वीरें देखकर किसी को भी ऐसा लग सकता है कि सेलेब्रिटी होने के नाते वह एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लाइफ जीती होगीं। लेकिन इसके उलट गौरी खाने ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह बहुत सामान्य जिंदगी जीती हैं। इसके अलावा गौरी खान ने अपनी मैरिटल लाइफ के बारे में चर्चा की और कुछ दिलचस्प बातें भी बताईं।

'शाहरुख खान की पत्नी होने के हैं कई पॉजिटिव्स' 

gauri khan shahrukh khan wife inside

गौरी खान ने हाल ही में पुणे में 'ग्रैवितस रत्ना' नाम की बुक लॉन्च की है। इसी दौरान गौरी ने मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। हालांकि सेलेब्रिटी की लाइफ जीना बहुत आसान नहीं होता, क्योंकि उनकी छोटी से छोटी चीज पर लोग जरूरत से ज्यादा अटेंशन देते हैं, जिस कारण उनके लिए नॉर्मल लाइफ जीना जरा मुश्किल हो जाता है। लेकिन गौरी खान इन चीजों का खुद पर असर नहीं होने देतीं।

 

गौरी खान ने बहुत सहजता के साथ कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख की पत्नी होने के नाते मैंने ढेर सारे पॉजिटिव्स देखे हैं और मैंने उन सभी पॉजिटिव चीज़ों को अपना लिया है, नेगेटिव चीज़ों पर मैं खास ध्यान नहीं देती।'

 

नेगेटिव को इग्नोर कर देती हैं गौरी खान

gauri khan with aishwarya rai abhishek bachchan inside

पत्नी-पत्नी के बीच कई बार छोटी-छोटी चीजों को लेकर मनमुटाव हो जाता है, लेकिन गौरी और शाहरुख में अब तक किसी भी तरह के मतभेद सामने नहीं आए। यह चीज जाहिर करती है कि दोनों एक दूसरे की कितनी रेसपेक्ट करते हैं और एक-दूसरे के लिए कितने ज्यादा डेडिकेटेड हैं। गौरी ने शाहरुख की पत्नी होने के नाते बहुत खुशमिजाजी के साथ कहा, 

'शाहरुख ने हमेशा मेरा साथ दिया है। अगर उनके कुछ नेगेटिव्स हैं भी, तो मैं उन्हें इग्नोर कर देती हूं। शाहरुख ने मेरे काम में सपोर्ट करने के साथ-साथ मेरे डिजाइन्स को लॉन्च करने में हेल्प की है। वह हर पल मेरे साथ खड़े रहे हैं। वह हमेशा परिवार के बारे में सोचते हैं। यही नहीं वह एक बेहतरीन पति और पिता हैं। मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि उनकी पत्नी होने के नाते मेरे लिए चीज़ें बहुत हद तक पॉजिटिव ही रही हैं।'  

 

इसे जरूर पढ़ा: शाहरुख खान को सालों तक गौरी ने सेल्फी पोस्ट करने की आखिर क्यों नहीं दी इजाजत?

'नॉर्मल लाइफ जीती हूं मैं'

गौरी खान उतनी ही नॉर्मल लाइफ जीती हैं जितनी कि अन्य महिलाएं। गौरी ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जी रही हूं, जैसे कोई भी वर्किंग महिला जीती है। अपने काम के लिए मुझे जितनी मीडिया अटेंशन चाहिए होती है, उतने पर ही मैं फोकस करती हूं। मुझे लगता है कि अपना काम बेहतर तरीके से शोकेस करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। बड़े मौके के अलावा मैं बहुत कम मौकों पर स्पॉटलाइट में रहना पसंद करती हूं।'

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।