गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे काम करने वाले लोग सीधे पहुंचते हैं स्वर्ग

हिंदू धर्म में धार्मिक ग्रंथों और पुराणों से जुड़ी कई कथा-कहानियां बताई गई है। वहीं गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में एक माना गया है। यह एक ऐसा पुराण है, जिसमें मृत्यु से जुड़ी और मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा मृत्यु के बाद स्वर्ग और नरक के यात्राओं के बारे में भी बताया गया है। वहीं गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातें बताई गई है।
जिसका अनुसरण कर व्यक्ति का जीवन सुखी और सरल हो जाता है। इसमें ये बात भी बताई गई है कि व्यक्ति को मृत्यु के बाद उनके कर्मों के हिसाब से ही स्वर्ग और नरक में स्थान मिलता है। इसी के साथ इसमें इस बात का उल्लेख मिलता है कि आपको स्वर्ग की प्राप्ति कैसे हो सकती है।
अगर आप नरक लोक का दंड नहीं भोगना चाहते हैं। तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि किन उपायों को करने से व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति हो सकती है।
पितरों का तर्पण, पिंडदान और एकदाशी के दिन व्रत रखने वाले लोगों को स्वर्ग लोक की होती है प्राप्ति

जो व्यक्ति अपने पितरों का तर्पण करता है। पिंडदान करता है। इसके साथ एकादशी (एकादशी व्रत नियम) के दिन व्रत रखता है। वह व्यक्ति कभी नरक नहीं जाता है।
असहाय, गरीब और दूसरों के हित के बारे में सोचने वाले जाते हैं स्वर्ग लोक
जो लोग असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। उनके हित के बारे में सोचता है, उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - गरुड़ पुराण क्या है और मृत्यु के बाद इसका पाठ क्यों होता है जरूरी
अच्छे काम और मेहनत करने वालों को स्वर्ग लोक की होती है प्राप्ति
जो व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलता है। हमेशा अपनी मेहनत के बल पर काम करता है। अच्छे काम करता है। लड़ाई-झगड़ा नहीं करता है। उसे कभी भी नरक का मुख नहीं देखना पड़ता है।
शाकाहार भोजन और अतिथि सत्कार करने वाले जाते हैं स्वर्ग लोक
जो व्यक्ति शाकाहारी भोजन करता है। नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करता है और अतिथि का सत्कार करता है। उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।
जमीन से जुड़े रहने वाले और दान-पुण्य करने वाले लोगों का स्वर्ग लोक में होता है स्वागत

जो व्यक्ति कभी पैसों का घमंड नहीं करता है। दान-पुण्य करता है। उसे कभी नरक नहीं जाना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - 18 पुराणों में गरुड़ पुराण को ही क्यों माना जाता है सर्वश्रेष्ठ?
बड़े-बुजुर्ग, पशु-पक्षी की सेवा करने वाले लोगों को होती है स्वर्ग लोक की प्राप्ति
जो व्यक्ति बड़े बुजुर्गों, पशु-पक्षियों की सेवा करता है। उसे कभी नरक नहीं जाना पड़ता है। उनसे भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) बेहद प्रसन्न होते हैं।
स्वर्ग लोक की प्राप्ति के लिए गरुड़ पुराण में बताई गई इन बातों का विशेष ध्यान रखें और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।