क्या आप भी गर्मियों में अपने पौधों पर डाल देती हैं गीला कपड़ा? जानें ऐसा करना सही है या गलत

लू के थपेड़े न सिर्फ इंसानों को, बल्कि पेड़-पौधों को भी परेशान करते हैं। ऐसे में कई बार लोग पौधों को भीषण गर्मी की झुलसने से बचाने के लिए उन पर गीला कपड़ा डाल देते हैं। यह तरीका आसान लगता है, लेकिन क्या वाकई यह आपके पौधों की सेहत के लिए सही है? यह सवाल सभी के मन में उठता है। बता दें कि हर पौधे की जरूरत अलग होती है, इसलिए बिना सोचे-समझे यह तरीका अपनाने से पौधों को फायदे की जगह गंभीर नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप भी गर्मियों में अपने पौधों पर डाल देती हैं गीला कपड़ा, तो ऐसा करना कितना सही है और कितना गलता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पौधों पर गीला कपड़ा डालने के फायदे
- हवा में जब सूखापन बढ़ जाता है तो पौधों की पत्तियां सूखने लगती हैं। इंडोर प्लांट्स के आसपास या उनके गमले पर गीला कपड़ा रखने से उनके आसपास नमी का स्तर बना रहता है।
इसे भी पढ़ें - गार्डन को दें नया लुक, घर पर बनाएं खूबसूरत टेराकोटा हैंगिंग प्लांटर
- बता दें कि तेज धूप में गमले की मिट्टी बहुत जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे जड़ें खराब होने का डर रहता है। गमले के चारों ओर गीला सूती कपड़ा लपेटने से मिट्टी का तापमान कम रहता है और जड़ें सुरक्षित रहती हैं।

पौधों पर गीला कपड़ा डालने के नुकसान
- अगर आप किसी पौधे को गीले और भारी कपड़े से पूरी तरह ढक देते हैं, तो उसे ताजी हवा नहीं मिल पाती, जिससे पत्तियां सड़ने लगती हैं।
- गीला कपड़ा पौधों पर रहने से वहां जरूरत से ज्यादा नमी हो जाती है। यह नमी फंगस, बैक्टीरिया और हानिकारक कीड़ों को आकर्षित करती है, जिससे पौधा धीरे-धीरे अंदर से खोखला हो जाता है।
- पौधे अपना भोजन धूप की मदद से बनाते हैं। अगर वे लंबे समय तक गीले कपड़े से ढके रहेंगे, तो उन तक रोशनी नहीं पहुंचेगी। इसके कारण पत्तियां पीली होकर गिरने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें - Spoon Gardening Ideas: पुरानी स्टील और प्लास्टिक की चम्मच से बनाएं ये खूबसूरत डेकोर आइटम्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।