जून की भीषण गर्मी में मुरझा रहा है करी पत्ते का पौधा? माली की बताई 3 गार्डनिंग टिप्स आएंगी काम

जून के महीने में भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव पौधों में होता है। खासतौर पर इस मौसम में सही देखभाल न करने की वजह से करी पत्ते का पौधा सूखने लगता है और इसकी पत्तियां भी मुरझाने लगती हैं। करी पत्ता हमारी रसोई में इस्तेमाल होने के साथ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद खाने का जायका बढ़ाने का काम करते हैं। इसी वजह से लोगों के घरों में यह पौधा जरूर लगा होता है। यह आपके किचन गार्डन में लगने वाला एक महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है। हालांकि, जून की भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण यह पौधा अक्सर मुरझाने लगता है। कई बार इसकी पत्तियां पीली भी पड़ जाती हैं, पौधे की नई ग्रोथ रुक जाती है और यह सूखने लगता है। अगर आपके घर में लगा करी पत्ते का पौधा भी जून की गर्मी में सूख रहा है या कमजोर पड़ रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आप माली के बताए कुछ टिप्स जरूर आजमाएं।
सही समय पर करें पानी की सिंचाई
जून के महीने में भीषण गर्मी होती है जिससे गमले की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। ऐसे में पौधे को पर्याप्त नमी मिलना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार हम करी पत्ते के पौधे की ऊपरी मिट्टी सूखने पर इसमें पानी डाल देते हैं जबकि भीतरी मिट्टी में नमी होती है।
ऐसे में ज्यादा पानी की वजह से करी पत्ते के पौधे की जड़ें सूखने लगती हैं और ये कमजोर होने लगता है। आप जब भी करी पत्ते के पौधे को पानी दें इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप पानी तभी डालें जब ऊपर के साथ गमले के अंदर की मिट्टी भी सूख जाए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। पौधे को दोपहर में पानी देने से बचें क्योंकि इससे जड़ें प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- करी पत्ते का पौधा हो सकता है बरगद जैसा घना, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
तेज धूप से करें पौधे का बचाव
करी पत्ते का पौधा धूप में अच्छी तरह से बढ़ता है, लेकिन जून की सीधी और तेज धूप इसकी पत्तियों को झुलसा सकती है। दोपहर की कड़ी धूप से बचाने के लिए आपको इसे तेज धूप में रखने से बचना चाहिए। अगर आपका पौधा गमले में है तो उसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले और दोपहर में छाया रहे। यही नहीं धूप से झुलसी पत्तियों को आप समय-समय पर हटाते रहें जिससे पौधा हरा-भरा बना रहेगा।
समय-समय पर करें पौधे की प्रूनिंग
अगर गर्मी के मौसम में पौधे में सूखी, पीली या खराब पत्तियां दिखाई दे रही हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें, इसे प्रूनिंग कहा जाता है। अगर आप पौधे की प्रूनिंग करती हैं तो पौधे के नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा घना होने लगता है। प्रूनिंग करने से पौधे से बेकार पत्तियां और तना अलग हो जाता है और पोषक तत्व बेकार हिस्सों में खर्च नहीं होते हैं। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है। ध्यान रखें कि आप प्रूनिंग करते समय पौधे के केवल सूखे और कमजोर हिस्सों को ही काटें।
यह भी पढ़ें- मॉनसून शुरू होने से पहले क्यों जरूरी है पौधों की प्रूनिंग? जानें कटाई-छंटाई का सही तरीका
अगर आपका करी पत्ते का पौधा जून के महीने में सूखने लगा है तो आपको यहां बताई गार्डनिंग टिप्स का ध्यान रखना चाहिए जिससे पौधा फिर से हरा-भरा हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com, Amazon.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।