Ganga Dussehra 2023 Par Kya Kare: गंगा दशहरा पर स्नान के समय जरूर करें ये 8 काम

30 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्त्व है। ऐसे में इस दिन गंगा में स्नान करते समय कुछ कामों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संकट दूर हो जाते हैं।   

ganga snan benefits on ganga dussehra  in hindi

Ganga Dussehra 2023 Par Ganga Snan Ke Samay Kare Ye Kaam: 30 मई, दिन मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस गंगा पूजन के साथ-साथ गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि गंगा स्नान के समय ये 8 काम जरूर करने चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आइये जानते हैं।

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें: गंगा स्नान के समय नदी की धारा या उगते सूर्य की ओर मुख करके नहाएं। गंगा स्नान के समय सूर्य देव को गंगाजल से अर्घ्य अवश्य दें। सूर्य देव का ध्यान करें।
  • डुबकी लगाने का नियम: गंगा स्नान के समय 3, 5, 7 या 12 डुबकियां लगाना शुभ माना जाता है। गंगा स्नान करते समय मन में छल-कपट न रखें। मां गंगा का स्मरण का स्मरण करें।

यह भी पढ़ें:Ganga Dussehra 2023 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

  • गंगा मंत्रों का जाप: गंगा में स्नान करते वक्त पाप धोने से ज्यादा मन का मैल धोना जरूरी माना गया है। इसलिए स्नान करते हुए मां गंगा (गंगा दशहरा व्रत कथा) के मंत्रों का निरंतर जाप करें।
ganga bath mantra
  • मन की शुद्धता है जरूरी: गंगा स्नान करते समय शैम्पू, साबुन, तेल आदि चीजों का प्रयोग न करें। मन की शुद्धता से गंगा स्नान करें। तभी स्नान का पुण्य प्राप्त होगा।
  • भगवान शिव का स्मरण करें: गंगा स्नान करते समय भगवान शिव का स्मरण करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। महादेव के मंत्र जाप के बाद गंगा स्तोत्र का पाठ करना न भूलें।
ganga bath rules
  • मां गंगा की आरती गाएं:मां गंगा के स्तोत्र के बाद उनकी स्तुति गाएं और फिर मां गंगा को दूध चढ़ाएं। दूध चढ़ाने के बाद मां गंगा की आरती गाएं। गंगा तट पर 108 दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023 Stuti Puja: गंगा दशहरा के दिन करें ये स्तुति, घर में आएगी सुख-समृद्धि

  • पितरों के लिए प्रार्थना करें: गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करते समय पितरों का स्मरण करें और मां गंगा से उन्हें मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना करें। इससे पितृ प्रसन्न होंगे।
  • गंगा स्नान के बाद दान करें: गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के बाद किसी भी सफेद वस्तु जैसे दूध, चावल, मिष्ठान, कपड़ा आदि का दान करें। सफेद गाय का दान और भी शुभ होगा।

तो ये हैं वो 8 काम जो आपको गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के समय जरूर करने चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Ccredit: freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP