Ganga Dussehra 2023 Stuti Puja: गंगा दशहरा के दिन करें ये स्तुति, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Ganga Dussehra 2023 Par Karen Ye Stuti: 30 मई, दिन मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान का अत्यंत महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ-साथ उनकी स्तुति करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि मां गंगा की इस स्तुति से व्यक्ति के 10 भयंकर पाप नष्ट हो जाते हैं, मां गंगा प्रसन्नत होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। आइये जानते हैं मां गंगा की स्तुति के बारे में। साथ ही जानेंगे स्तुति पाठ से मिलने वाले लाभों के बारे में।
गंगा स्तुति का पाठ (Ganga Stuti Ka Path)

गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम् । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम् ॥
देवि सुरेश्वरि भगवति गङ्गे त्रिभुवनतारिणि तरलतरङ्गे । शङ्करमौलिविहारिणि विमले मम मतिरास्तां तव पदकमले ॥
भागीरथि सुखदायिनि मातस्तव जलमहिमा निगमे ख्यातः नाहं जाने तव महिमानं पाहि कृपामयि मामज्ञानम्
हरिपदपाद्यतरङ्गिणि गङ्गे हिमविधुमुक्ताधवलतरङ्गे दूरीकुरु मम दुष्कृतिभारं कुरु कृपया भवसागरपारम्
तव जलममलं येन निपीतं परमपदं खलु तेन गृहीतम् । मातर्गङ्गे त्वयि यो भक्तः किल तं द्रष्टुं न यमः शक्तः ॥
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
गंगा स्तुति पाठ के लाभ (Ganga Stuti Path Ke Labh)
- गंगा दशहरा के दिन गंगा स्तुति करने से घर की नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) दूर होती है।
- गंगा स्तुति का पाठ करने से घर में शांति और समृद्धि आती है।
- घर का वातावरण आध्यात्ममयी रहता है। पारिवारिक कलह दूर होती है।
- राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। ग्रह शांत होते हैं। ग्रह दोष (ग्रह दोष के कारण) नहीं लगता है।
- जीवन में सफलता प्राप्त होती है। शुभ कार्य की बाधा दूर होती है।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर करें गंगाजल के विशेष उपाय, होगा धन लाभ
गंगा स्तुति पाठ से मिटते हैं ये 10 पाप (Ganga Stuti For Paap Mukti)

- गंगा दशहरा के दिन गंगा स्तुति का पाठ करने से 10 पापों से मुक्ति मिल जाती है।
- इन 10 पापों में 3 दैहिक, 4 वाणी के द्वारा किए गए और 3 मानसिक पाप शामिल हैं।
- यह पाप हैं झूठ बोलना, हिंसा करना, नास्तिक बुद्धि रखना, कड़वा बोलना आदि।
- इसके अलावा, बिना मंजूरी के दूसरे की चीज लेना, परस्त्री गमन जैसे पाप।
- साथ ही, दूसरों की निंदा करना, किसी का अहित करना, गैर कानूनी ढंग से किसी की वस्तु लेना।
- इन सभी पापों के अतिरिक्त सबसे भयंकर आप किसी के साथ बुरा करने की सोचना।
तो ये है मां गंगा की स्तुति पाठ से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।