Ganesh Chaturthi 2022: राशि अनुसार करें पूजन, गणपति बप्पा पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

गणेश चतुर्थी के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार पूजन करेंगी तो आपकी किस्मत के बंद द्वार भी खुल जाएंगे।   
Updated:- 2022-08-31, 11:16 IST
image

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गणपति जी का अवतरण हुआ था। इस वजह से इस दिन को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

गणपति को विघ्नहर्ता और प्रथम पूजनीय माना जाता है। हिन्दुओं में ऐसी मान्यता है कि यदि आप किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणपति का नाम लेते हैं तो उसमें आपको कभी भी असफलता नहीं मिल सकती है।

ऐसे ही गणेश चतुर्थी के दिन भी भक्तजन श्रद्धापूर्वक बप्पा की पूजा करते हैं और अपने घर में गणपति स्थापित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन अपनी राशि अनुसार पूजन करेंगे तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें गणेश चतुर्थी में राशि के अनुसार पूजन की विधि। 

मेष राशि 

ganpati pujan according to zodiac

मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन गणपति के मंत्रों का जाप करें और गणपति को पीले फूल अर्पित करें। भोग में बेसन के मोदक चढ़ाएं और मुख्य रूप से व्रकतुंड स्वरूप की पूजा करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोग यदि गणेश चतुर्थी के दिन 'ऊं हीं ग्रीं हीं' मंत्र का का जाप करेंगे और गणपति को गुड़ के साथ चने का भोग लगाएंगे तो विशेष रूप से फलदायी होगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को खीर का भोग लगाएं और दूर्वा घास अर्पित करें। इस दिन पूजन के समय पीले वस्त्र धारण करें। यदि आप गणपति के साथ रिद्धि- सिद्धि की पूजा भी करेंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक इस दिन गणपति को मोदक का भोग लगाएं और वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करें। गणपति के माथे पर कुमकुम से तिलक लगाएं और लाल वस्त्रों में पूजन करें। 

सिंह राशि 

ganesh chaturthi  puja according to zodiac

सिंह राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन यदि गणपति को लाल फूल अर्पित करेंगे और कुमकुम का तिलक लगाएंगे तो ये आपके लिए लाभदायक होगा। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोग गणपति की स्थापना (गणपति की स्थापना के लिए वास्तु टिप्स) के साथ गणेश चालीसा का पाठ करें। भोग के रूप में आप यदि मेवे चढ़ाएंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। इस दिन गणपति के मंत्रों का जाप करें। 

तुला राशि 

तुला राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन नारियल की बर्फी का भोग लगाएं और 'ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। इस दिन पूजन के दौरान गुलाबी वस्त्र धारण करें। 

इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: इस अद्भुत घास के 4 अचूक उपायों से गणपति को करें प्रसन्न

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन गणेश स्तुति का पाठ करें और बेसन से बने मोदक का भोग लगाएं। पूजा के समय नारंगी वस्त्र धारण करें। 

धनु राशि 

ganesh chaturthi pujan according to zodiac signs

धनु राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और गणपति को कुमकुम का तिलक (माथे पर किस उंगली से तिलक लगाएं ) लगाकर दूर्वा घास चढ़ाएं। 

मकर राशि 

यदि आप गणेश चतुर्थी के दिन ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप 108 बार करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस दिन आप गणपति को दूध और केसर की मिठाई चढ़ाएं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोग गणपति के शक्ति विनायक स्वरूप की पूजा करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करके पूजन करें। आप यदि गणपति को इस दिन पीले वस्त्र पहनाएंगे तो आपके लिए फलदायक होगा। 

मीन राशि 

ganpati pujan according to zodiac in

मीन राशि के जातक भोग में गणपति को बेसन के लड्डू या मोदक चढ़ाएं और गणपति के मंत्रों का 21 बार जाप करें। इस दिन आप गणपति के श्री बाल गणपति स्वरुप की पूजा करें और भोग में खीर चढ़ाएं। 

इस प्रकार यदि आप गणेश चतुर्थी के दिन अपनी राशि के अनुसार पूजन करेंगी तो आपके जीवन में रिद्धि सिद्धि और सुख समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।