Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:15 AM IST

Self Love Tips: टूट गया दिल? ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने और खुद को फिर से संवारने के लिए अपनाएं ये सेल्फ-लव टिप्स

ब्रेकअप के बाद मानसिक और भावनात्मक दर्द से उबरना मुश्किल होता है। यह लेख सेल्फ-लव अपनाने के तरीके बताता है ताकि आप इस दुख से बाहर निकल सकें। अपनी भावनाओं को स्वीकारें, 'नो कॉन्टेक्ट रूल' का पालन करें, खुद को दोष देना बंद करें और अपनी पुरानी हॉबीज़ को फिर से अपनाएं। ये टिप्स आपको आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-01-23, 14:12 IST
self love

ब्रेकअप किसी भी व्यक्ति के लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाला एक्सपीरियंस होता है। हम जिस व्यक्ति के साथ रहते हैं, जिसके साथ अपना फ्यूचर सोचते हैं, उससे अलग हो जाना न केवल दिल तोड़ता है बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। ऐसे में इस दुख में खुद को हम दोष देने लगते हैं और अकेलेपन के अंधेरे में कहीं खो जाते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि किसी रिश्ते का अंत आपके जीवन का अंत नहीं है। ऐसे में यदि खुद को फिर से जगाना है तो सेल्फ लव अपनाना एक अच्छा तरीका है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस दर्द से बाहर निकलने में और सेल्फ लव अपनाने में कौन-से तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के लिए माध्यम से बताएंगे कि सेल्फ लव अपनाने में कौन से तरीके आपके बेहद काम आएंगे। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की। पढ़ते हैं आगे...

कैसे करें खुद से प्यार?

ब्रेकअप के बाद रोना, गुस्सा आना या उदास होना, एक आम बात है। ऐसे में आप अपनी भावनाओं को बिल्कुल भी ना दबाएं। जब आप दर्द को स्वीकार करते हैं तभी उससे उभर सकते हैं। ऐसे में खुद से कह सकती हैं कि अभी बुरा लग रहा है लेकिन यह समय भी जल्दी बीत जाएगा।

2 - 2026-01-23T140446.488

नो कॉन्टेक्ट रूल का पालन जरूर करें। अक्सर लोग ब्रेकअप होने के बाद पार्टनर की प्रोफाइल को चेक करते हैं। पुराने मैसेज पढ़ते हैं इससे न केवल घाव गहरा होता है बल्कि दर्द भी बढ़ता है। कम से कम आप कुछ महीनो के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लें और उनसे दूरियां बनाएं। जब तक आप उनकी यादों के घेरे से बाहर नहीं निकलेंगे आप खुद पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें - सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना

टूटने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन अपनी कमियां ढूंढ कर खुद को सजा देना सही नहीं है। यह सोचना बंद करें कि अगर मैंने ऐसा कुछ किया होता तो शायद वह नहीं जाता। ध्यान रखें कि जो होना था हो गया, अब बारी है अपनी खुशियों की जिम्मेदारी लेने की।

1 - 2026-01-23T140444.251

अक्सर हम रिश्ते में इतने खो हो जाते हैं कि अपनी पसंद-नापसंद को ही भूल जाते हैं। क्या आपको पेंटिंग पसंद थी या डांस करना पसंद था, अपनी इन हॉबीज की ओर लौटें। जब आप अपनी पसंद का काम करते हैं तो दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं जो तनाव को भी कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें - साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।