साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट
-1769070235625.webp)
आज के समय में साइबर फ्रॉड के शिकारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में या तो लोग घबराकर पुलिस के पास जाते हैं या पोर्टल पर जाते हैं, लेकिन बिना सबूतों और सही दस्तावेजों के आपकी शिकायत कमजोर पड़ जाती है या आपकी शिकायत दर्ज ही नहीं होती है। अगर आपके साथ कोई डिजिटल ठगी हुई है तो रिपोर्ट दर्ज करवाने से पहले आपको एक एविडेंस किट तैयार करनी होगी। ऐसे में इस किट में क्या-क्या चीज रखनी है, इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब भी साइबर फ्रॉड के लिए शिकायत करने जाएं तो आपको कौन-कौन से दस्तावेज देने होते हैं। पढ़ते हैं आगे...
शिकायत दर्ज लेकर जाएं ये दस्तावेज
- अगर आपके साथ कोई फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है तो आपको पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट लेकर जाना है, जिसमें वह लेनदेन भी जुड़ा हो।
- इससे अलग पैसे कटने पर जो मैसेज है या ईमेल बैंक से आया है तो उसका स्क्रीनशॉट भी आपको अपने साथ लेकर जाना होगा।

- इसके अलावा ट्रांजैक्शन आईडी और रेफरेंस नंबर भी होना बेहद जरूरी है। अपना आधार कार्ड या पैन कार्ड जरूर लेकर जाएं ताकि आपकी पहचान हो सके।
- यदि आपके साथ सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर हुआ है तो आरोपी की प्रोफाइल का यूआरएल और उसके साथ हुई बातचीत का पूरा स्क्रीनशॉट लेकर जाएं। साथ ही बदलने लॉगिन का कोई अलर्ट आया है तो वह ईमेल भी अपने साथ जरूर लेकर जाएं।
इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
- यदि आपके साथ फ्रॉड ईमेल से जुड़ा है या फिर ऑनलाइन हुआ है तो भी आप इससे जुड़े मैसेज को अपने साथ जरूर लेकर जाएं। इससे अलग कोई ऑडियो क्लिप है या धमकी भरे टेक्स्ट को अपने साथ लेकर जाएं।

- इससे अलग ईमेल का हेडर लेकर जाएं। बता दें ये तकनीकी रूप से अपराधी का आईपी एड्रेस ढूंढने में मदद करता है। शिकायत दर्ज करने से पहले आप स्क्रीनशॉट के साथ-साथ वेबसाइट प्रोफाइल का पूरा लिंक जरूर लेकर जाएं। पुलिस जांच के लिए आपका फोन भी चेक करेगी इसलिए कोई सा भी डाटा डिलीट ना करें। अगर ठग ने आपको कॉल किया है तो स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग उपलब्ध तैयार रखें।
- हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करें और अपने नजदीकी थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाएं।
इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।