Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:55 AM IST

MahaShivratri Rangoli: चम्मच-कांटे की मदद से बनाएं फ्लोरल रंगोली के ये आसान डिजाइंस

घर के आंगन या दहलीज पर आप फूल-पत्ती के डिजाइन के साथ अन्य कई पैटर्न बनाकर रंगोली के कई डिजाइंस बना सकते हैं।  
Updated:- 2024-03-08, 12:26 IST
image

महाशिवरात्रि आने वाली है। इस मौके पर घर को सजाने के लिए कई तरीके की चीजें मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। इसके लिए रंगोली का बहुत महत्व होता है। इसके कई डिजाइन आपको सोशल मीडिया पर भी नजर आ जाएंगे।

rangoli forshivratri

महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर के आंगन, दहलीज व मंदिर तक के लिए फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चम्मच और कांटे की मदद से कैसे आसानी से फ्लोरल डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं और घर को खूबसूरत बना सकते हैं-

फूलों की मदद से कैसे बनाएं रंगोली? (Mahashivratri Special Rangoli Designs)

flower rangoli for mahashivratri

फ्लोरल रंगोली में आप रंगों की जगह पर फूलों की सहायता लेकर भी महाशिवरात्रि के मौके पर रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गोल या चकोर आकार बना लें और अंदर की तरफ आप भगवान शिव से जुड़े जाप या लाइन को लिख सकती हैं। बॉर्डर को थोड़ा फैंसी बनाने के लिए आप कांटे की मदद से डेप्थ बना सकती हैं अन्यथा आप अलग-अलग रंगो के फूलों की मदद से भी रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: MahaShivratri Rangoli Designs 2024: तीली की मदद से बनाएं बेलपत्र रंगोली के ये आसान डिजाइन

शिवलिंग के साथ फ्लोरल रंगोली डिजाइन (Shivling Rangoli Designs)

rangoli

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग के डिजाइन वाली रंगोली तो हम सभी बनाते ही हैं। इसके साथ आप बेल की तरह फूलों की माला बना सकते हैं। फूलों के साथ आप पत्तियां भी बना सकते हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि अलग-अलग रंगों की मदद से फूल बनाएं और फूलों की कलियां बनाने के लिए चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

त्रिशूल डिजाइन की रंगोली (Trishul Rangoli Designs)

trishul rangoli

त्रिशूल में आपको कई डिजाइन की रंगोली मिल जाएगी, लेकिन फ्लोरल डिजाइन की बात करें तो इसमें आप त्रिशूल और डमरू बनाकर नीचली तरफ फूल का बड़ा सा आकार बना सकती हैं। इसके अंदर की तरफ आप भगवान शिव का नाम लिख सकती हैं या इन्हीं से जुड़ा कोई जाप भी लिख सकती हैं।

 

अगर फ्लोरल रंगोली के ये आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/(Rangoli Nation, khushboo creative corner), Facebook/pallavi V Swami, Youtube/Priyal Food And Art

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।