Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

ये 5 Wedding Theme आइडियाज बना सकते हैं आपकी शादी को बेहद खास

शाही तरीके से करना चाहती है शादी तो इन पांच वेडिंग थीम पर एक बार नजर जरूर डालें। यहां काफी खास तरीके से होती हैं शादी।  
Updated:- 2023-12-07, 15:28 IST
image

शादी के सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ख़ास तरीके से शादी करके आप अपनी वेडिंग को और भी स्पेशल बना सकती है। इन दिनों थीम वेडिंग काफ़ी ज़्यादा ट्रेंड में चल रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप थीम वेडिंग कर सकते हैं। 

क्या होता है थीम वेडिंग? 

थीम वेडिंग बाक़ी के वेडिंग से काफ़ी ख़ास होता है। इसमें होने वाली साज-सजावट पर ख़ास ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही जिस लोकेशन पर आपकी शादी हो रही है वो भी पूरी तरीके से अलग होती है। ऐसे में टीम वेडिंग करना कई बार थोड़ा महंगा भी हो सकता है।

माउंटेन थीम वेडिंग 

budget destination wedding in india

अगर आपको नेचर से काफी ज्यादा प्यार है तो आपको माउंटेन थीम वेडिंग ही करना चाहिए। ठंड के दिनों में माउंटेन पर शादी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन शादी के दौरान आने वाले व्यू आपकी तस्वीरों को और भी ख़ास बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के साथ शादी करना चाहते हैं तो आपको माउंटेन के करीब ही शादी करना चाहिए।

गार्डन थीम वेडिंग 

इन दिनों नेचर के शौक़ीन लोग गार्डन थीम वेडिंग करना पसंद कर रहे हैं। इस तरह की वेडिंग दिन के समय होती है। ऐसे में आपको एक अच्छी लोकेशन फ़ाइनल करके अपनी शादी करनी होगी। गार्डन थीम लोकेशन पर फोटो वीडियो काफ़ी अच्छे आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Wedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

शाही थीम शादी

hansika motwani wedding photos instagram

अगर आप राजा महाराजा की तरह शादी करना चाहते हैं तो आपको शाही थीम पर शादी करना चाहिए। 56 तरह के पकवान सोने हीरों से सजी दुल्हन इस तरीके से शादी हमारे पूर्वज यानी राजा महाराजा ही किया करते थे। आज भी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने इस तरीके से शादी की है। (शादी को बनाना है यादगार तो लें इन टिप्स की मदद)

इसे भी पढ़ें: Wedding: छत्तीसगढ़ी शादी में क्या होता है जेवनास, जानें इसके बारे में विस्तार से

राजस्थानी थीम शादी

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने राजस्थान में काफ़ी धूमधाम से शादी रचाई है। इन दिनों राजस्थानी थीम शादी का चलन काफ़ी ज़्यादा चल रहा है। ऐसे में आप चाहें तो इस ख़ास थीम पर शादी कर सकते हैं। इसके लिए बेस्ट लोकेशन राजस्थान ही होगा। 

बीच वेडिंग थीम

beach wedding destinations

अगर आपको समुद्र पसंद है तो आपको बीच वेडिंग थीम पर ही शादी करना चाहिए। सामने समुंदर और आप दुल्हा- दुल्हन के जोड़े में सजी हुए। इससे बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता। इस तरीक़े की शादी में काफ़ी ज़्यादा मज़ा आता है और तस्वीरें भी काफ़ी खूबसूरत आती है। हालांकि इस तरीके की शादी में खर्च बढ़ सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।