Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:09 AM IST

कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए धोते वक्त करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल

How to Make Clothes Fragrant: इस आर्टिकल में जानें कपड़ों को खुशबूदार बनाने के शानदार टिप्स।   
Updated:- 2022-08-19, 14:00 IST
image

How to Make Clothes Fragrant: कपड़ों को धोते वक्त हर कोई डिटर्जेंट का इस्तेमाल करता है। लेकिन बावजूद इसके बहुत बार कपड़ों में से बदबू आती है। दरअसल डिटर्जेंट कपड़ों का साफ तो कर देता है पर खुशबू नहीं दे पाता है।

ऐसे में कपड़ों को धोने के बाद भी उनमें से एक अलग तरह की बदबू आती है। आज हम आपको कपड़ों को खुशबूदार बनाने के कुछ शानदार हैक्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

परफ्यूम का करें इस्तेमाल 

  • आमतौर पर सभी के घर में कोई ना कोई परफ्यूम होता ही है। कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए भी परफ्यूम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वाशिंग मशीन में कपड़े डालने के बाद आप उसमें थोड़ा सा परफ्यूम डाल दें। परफ्यूम कितना डालना है यह बात आपके परफ्यूम की गंध और कपड़ों की संख्या पर निर्भर करती है। 
  • इस ट्रिक की मदद से सारे कपड़ों में से धीमी-धीमी महक आती है। 

कॉफी बींस

  • कॉफी बींस भी आपके कपड़ों को महका सकती है। आपको बस कॉफी बींस को मशीन में डालना है।
  • 4 से 5 कॉफी बींस आपके पुरे कपड़ों को महका देगी।
  • हालांकि कॉफी डालते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि आप जरूरत से ज्यादा कॉफी ना डालें। 

इसे भी पढ़ेंः  पाकिस्तान और हिंदुस्तान को जोड़ती है ये प्रेम कहानी, आप भी जानें कौन थे मूमल-महेंद्र

खुशबूदार साबुन 

  • कुछ साबुन की गंध बहुत कमाल की होती है। ऐसे में कपड़ों की बदबू खत्म करने के लिए आप खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए आपको बस मशीन में साबुन का एक छोटा सा टुकड़ा डालना है।
  • आमतौर पर लोग कम से कम 10 मिनट तक कपड़ों को मशीन में जरूर घुमाते हैं। इतने समय में पूरा साबुन पानी में घुल जाएगा। 
  • इस ट्रिक को अपनाने के बाद आप जब भी कपड़े यूज करेंगे आपको महकती हुई खुशबू जरूर आएगी। 

बेकिंग सोडा

  • बहुत बार कपड़ों में बदबू गंदगी की वजह से भी आती है। ऐसे में कपड़े धोते वक्त बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा आपके कपड़ों से ना सिर्फ गंदगी दूर करेंगा बल्कि उन्हें बदबू से भी बचाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः  घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे

पुदीने के पत्ते

  • घर के बहुत से कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला पुदीना कपड़ों को भी खुशबूदार बना सकता है।
  • आपको बस कपड़े धोते वक्त पानी में 1 कप पुदीने पत्ते डालने हैं। इससे कपड़ों की बदबू खत्म हो जाएगी।
  • साथ ही कपड़ों के धुलने के बाद भी आप अलमारी में पुदीने के पत्ते रख सकते हैं।
  • इससे ना ही कीड़े आते हैं और ना ही बदबू। 

बरसात के मौसम में कपड़ों से बदबू आना आम बात है। लेकिन इन टिप्स की मदद से आप बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। आपको इन टिप्स के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: shopify

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।