Gardening Tips: सितंबर में लगाएं ये पांच फूल दिवाली तक, गार्डन में खिलेंगे फूल ही फूल

Gardening: ऐसे कई फूल हैं जो लगाने के 2-3 महीने बाद ही गुच्छों में खिलकर बगिया की शोभा बढ़ाते हैं, यदि आप भी ऐसे फूलों के बारे में जानना चाहती हैं, तो यहां हमने कुछ फूलों के बारे में बताया है।  
Updated:- 2023-08-30, 18:02 IST
image

Gardening Ideas: बारिश के दिनों को पेड़, पौधे और फूल लगाने के लिए बेहद अच्छा मौसम माना जाता है। भारत में जुलाई से लेकर सितंबर तक लोग कई तरह के फसल , पेड़-पौधे और फूल लगाते हैं, ताकि उचित तापमान और बारिश के पानी से पौधा उग सके और समय से उसमें फल और फूल लगे। ये तो रही बारिश के दिनों में फसल और पेड़-पौधे लगाने कि बात, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप सितंबर में कुछ ऐसे फूल गा सकते हैं, जो अक्टूबर-नवंबर तक खिलने लगेगें। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूलों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप सितंबर में लगाएंगी तो दशहरा और दिवाली पूजा तक आपके पास फूल ही फूल होंगे। आइए जानें इन फूलों के बारे में जिसे आप अभी लगा सकती हैं।

गेंदा (marigold)

flowers seeds

अक्सर गेंदे के फूल को अपने घर को सजाने के लिए और माला बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। गेंदे के फूल भगवान के पूजा में उपयोग किए जाते हैं। गेंदे के फूल कई प्रकार के आपको बाजार में मिल जाएंगे आप इसके पके हुए फूल से पौधा बना सकते हैं या फिर बाजार से पौधा खरीदकर भी गमले, क्यारी या गार्डन में गेंदा लगा सकते हैं। यदि अभी गेंदे का पौधा लगाते हैं, तो दिवाली के सजावट के लिए खूब सारे फूल मिलेंगे।

सैल्विया (Salvia)

gardening ideas in hindi

सैल्विया पुदीना के परिवार का हिस्सा है जिसके 1000 से भी अधिक प्रजातियां है। इस फूल को सेज के मान से भी जाना जाता है। लाल रंग की साल्विया बेहद लोकप्रिय है, इसके बीज से आप सुंदर पौधे उगा सकती हैं। इसके फूल यदि सितंबर में लगाती हैं, तो दिवाली तक आराम से फूल खिलने (गुलाब के फूल खिलाने के लिए खाद) लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: इन पौधों को बारिश में रखेंगे तो खिल उठेंगे फूल, जानें नाम 

वर्बेना (Verbena)

fast growing flowers from seed indoor

वर्बेना कई खूबसूरत रंगों में खिलती है, जैसे लाल, गुलाबी, बैंगनी, नीला आदि, यह फूल गुच्छों में खिलता है और इसे ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप फ्लावर पॉट, गार्डन और क्यारी में लगा सकती हैं(गुलाब के फूल कैसे लगाएं)। इसके बीज से आप बहुत आसानी से फूल लगा सकती हैं।

गुलदाउदी (Chrysanthemum) 

fast growing flower

गुलदाउदी जिसे मम्स प्लांट भी कहा जाता है, गार्डन या फिर बालकनी में खिलने के बाद बहुत खूबसूरत दिखते हैं। जब गर्मी और बारिश के दिनों में फूल (मानसून फ्लावर) खिलना बंद हो जाते हैं, तो गुलदाउदी खिलकर आपके बालकनी और गार्डन की शोभा बढ़ाती है।

डायन्थस (Dianthus)

Plants that grow fast indoor

इस फूल का उपयोग गुलदस्ते बनाने के लिए किया जाता है, दिखने में बेहद खूबसूरत यह फूल कई रंगों में खिलकर आपकी गार्डन की शोभा बढ़ाते हैं। आप डायन्थस के बीज से पौधे उगा सकते हैं। यदि अगस्त-सितंबर के माह में इस फूल को लगाएंगे तो दिवाली तक आपकी बगिया फूलों से भर जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बोगनवेलिया के पौधे में पत्तियों से ज्यादा दिखेंगे फूल, माली ने बताया नर्सरी वाला सीक्रेट

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।