Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

90 के दशक की ये 5 शानदार फिल्में जिसे देखना लोग आज भी करते हैं पसंद

आज हम आपको 90 के दशक की 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। इन फिल्मों को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं।  
Updated:- 2023-05-17, 17:55 IST
image

नब्बे के दशक से जुड़े फिल्मे हो या किस्से आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि नब्बे की कई ऐसी फिल्में है जिसको देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। उस दौर की एक्ट्रेस हो या एक्टर फैंस उन्हें आज भी काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं नब्बे के दशक के उन शानदार फिल्मों के बारे जिसे दर्शक देखना आज भी पसंद करते हैं।

आशिकी

'आशिकी' फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इस फिल्म में राहुल रॉय,अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म का सीक्वल भी बन चुका है।

डर

five evergreen bollywood movies from the s

'डर' 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल, शाहरुख खान, जूही चावला और शाहरुख खान नजर आए थे। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया।

हम हैं राही प्यार के

'हम हैं राही प्यार के' इस फिल्म को 1993 में रिलीज किया गया था। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म को आप अभी भी MX Player पर देख सकती हैं। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान और जूही चावला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ा कलेक्शन किया था।

इसे भी पढ़ें : ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

अंदाज अपना अपना

'अंदाज अपना अपना' फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में , सलमान खान, आमिर खान , रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल हैं। इस फिल्म ने उस जमाने में लोगों के दिल में खास जगह बनाई थी। यहीं कारण है कि इस फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन, लद्दाख से लेकर मुन्नार तक दिखेंगे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

साजन

'साजन' फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।